{"_id":"573cb30a4f1c1bd61aac7338","slug":"in-strong-sunlight-fell-three-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में गश खाकर गिरे तीन अभ्यर्थी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में गश खाकर गिरे तीन अभ्यर्थी
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Wed, 18 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में दौड़ के इंतजार में बैठे अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइंस चल रही सिपाही भर्ती में बुधवार को भीषण गर्मी का असर दिखा। शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान तीन अभ्यर्थी तपिश का शिकार हुए और गश खाकर गिर पड़े। एक को जिला अस्पताल लाया गया, जबकि दो का पुलिस लाइन में मौजूद डॉक्टरों ने इलाज किया।
दूसरे चरण में भर्ती के 23वें दिन बुधवार को पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से पुलिस लाइन ग्राउंड पर परिक्षेत्र के विभिन्न जनपदों अंबेडकरनगर, सुलतानपुर, फैजाबाद, बाराबंकी व अमेठी के अभ्यर्थियों की दौड़ कराई गई। लगातार चढ़ रहे पारे के चलते बुधवार को मौसम की मार ने वापसी कर ली।
दौड़ में भाग लेने आये विभिन्न जनपदों के तीन अभ्यर्थी भीषण गर्मी व तपिश के चलते गश खा गये। इनमें से एक को जिला अस्पताल भिजवाना पड़ा, जबकि दो का मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उपचार किया। पुरुष वर्ग की शारीरिक दक्षता परीक्षा में 14 सौ पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
विज्ञापन
हालांकि भर्ती बोर्ड का काम देख रही टीम के समक्ष इनमें से एक हजार 30 अभ्यर्थियों ने ही हाजिरी दर्ज कराई। पुलिस लाइंस पहुंचे अभ्यर्थियों को दो-दो सौ के टीम में कई चरणों में 2.4 किलोमीटर लंबी दौड़ के लिए ट्रैक पर उतारा गया।
दौड़ लगाने वाले अभ्यर्थियों में 927 को सफल और 103 को असफल घोषित किया गया। भर्ती के नोडल अधिकारी एसपी देहात कुलदीप नारायण ने बुधवार को बताया कि पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से 14 सौ पुरुष अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया था।
जिसमें से 1030 अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया। इसमें 927 को सफल घोषित किया गया। गर्मी के चलते अभ्यर्थियों को दिक्कत हो रही है। महकमे की तरफ से सभी एहतियाती इंतजाम किये गये हैं।