{"_id":"57b0b3124f1c1b67766eafb0","slug":"illegal-cut-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के बाद टूटी नींद, अवैध कट हुआ बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के बाद टूटी नींद, अवैध कट हुआ बंद
फैजाबाद
Updated Sun, 14 Aug 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद में नेशनल हाईवे पर रौनाही थाने के सामने स्थित अवैध कट को बंद कराते एनएचएआई के कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौनाही थाने के सामने अवैध कट पर हुए हादसे के बाद रविवार को एनएचएआई प्रशासन कीू नींद टूटी है। हादसे में आठ लोेगों की मौत के बाद रविवार को एनएचएआई तहसीनपुर टोल प्लाजा मैनेजर विनय वर्मा ने बताया कि थाने के सामने बना अवैध कट बंद करवाया जा रहा है।
मैनेजर ने कहा कि कई बार अवैध कट बंद करावाया जा चुका है लेकिन स्थानीय ग्रामीण और अवैध लाभ लेने वाले अपनी सुविधा अनुसार कट बना लेते हैं। कहने के बाद भी प्रशासन व पुलिस मदद नहीं करता है। शिकायत देने के बावजूद अवैध कट बनाने वालों पर कभी कार्रवाई नहीं होती है।
315 रुपये बचाने में गई आठ की जान : तहसीनपुर टोल प्लाजा पर एक तरफ का 315 रुपये ने देना पड़े इसके लिए ट्रक चालक ड्योढ़ी होकर निकल रहे हैं। रात की घटना इसी का नतीजा थी। मुबारकगंज से घटनास्थल रौनाही की दूरी करीब आठ किमी है। इस स्थल से ड्योढी चौराहा चार किमी., ड्योढ़ी चौराहा से रौनाही सात किमी. पड़ता है। ट्रक को 315 बचाने के लिए आठ किमी. के बजाय तीन किमी. और चक्कर लगाना होता है। टोल टैक्स से बचने के लिए छोटे-बड़े वाहन चालकों ने मुबारकगंज से डयोढ़ी बाजार होते हुए रौनाही पड़ाव हाईवे पर निकलने के लिए नया रास्ता निकाल लिया है।
विज्ञापन
अवैध कट पुलिस ने खुलवाया : एनएचएआई-राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण लखनऊ संभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्यनारायण ने बताया कि गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन हाईवे पर रौनाही थाने के पास स्थित अवैध कट पुलिस ने ही खुलवाया है। हम बंद करते हैं तो वे खुलवा देते हैं। ऐसा हाल कई जगह है। पुलिस अवैध बंद करने नहीं देती, जबकि आए दिन हादसे होते हैं। कहा कि, अभी तक उन्हें मुबारकगंज-ड्योढ़ी मार्ग से टोल टैक्स चोरी की जानकारी नहीं है, जल्द ही सर्वे कराकर बैरियर लगवाएंगे।
एनएचएआई नहीं बंद करता अवैध कट : एसपी देहात-एसपी देहात कुलदीप नारायण ने कहा कि अवैध कट से हो रहे हादसों पर कई बार एनएचएआई प्रशासन को पत्र लिखा गया है, मगर वह लापरवाह रहता है। रौनाही के थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने कहा कि दशहरा पर मूर्ति विसर्जन जुलूस के लिए कट खुलवाए गए थे। इसके तत्काल बाद से ही अब तक कट बंद करने के लिए कई पत्र लिखे गए हैं।