{"_id":"610ec99c8ebc3e771874ba36","slug":"if-the-land-was-taken-illegally-then-get-it-back-faizabad-news-lko5903636114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन अवैध तरीके से ली गई हो तो वापस दिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन अवैध तरीके से ली गई हो तो वापस दिलाएं
विज्ञापन
अयोध्या। डीएम अनुज कुमार झा व एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने तहसील सोहावल में संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई के दौरान कहा कि फरियादी जो भी शिकायतें लेकर आ रहे हैं, उनका मौका मुआयना करने के साथ दोनों पक्षों की उपस्थित में उसका गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण कराएं। आख्या को पोर्टल पर अपलोड भी करें।
रामनगर धौरहरा निवासी रामकुमार की शिकायत थी कि जमीन की हरबरारी के बाद हल्का लेखपाल व कानूनगो ने पुलिस के साथ पत्थर व खूंटा गड़वाकर कब्जा दिलाया लेकिन विपक्षी ने खूंटा व पत्थर आदि उखड़वाकर भूमि पर कब्जा कर लिया है। डीएम ने तहसीलदार व एसएचओ को अवैध कब्जेदारों पर कानूनी कार्रवाई करते हुए जमीन पर कब्जा दिलाने का निर्देश दिया।
ग्राम सोहावल खरगी का पुरवा के गोली की शिकायत थी कि ग्राम प्रधान द्वारा जबरदस्ती उसके खेत से सड़क निकाल लिया गया। चार विस्वा जमीन सड़क में चली गई। मुआवजा मांगा तो प्रधान ने मुआवजा नहीं दिया। डीएम ने तहसीलदार सोहावल, बीडीओ और एसएचओ की संयुक्त टीम गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। कहा कि यदि भूमि अवैध तरीके से ली गई हो तो वापस दिलाने के साथ सड़क के निर्माण पर आए हुए व्यय की वसूली संबंधित ग्राम प्रधान से कराएं।
विज्ञापन
एसएसपी ने भी शिकायतों का संज्ञान लेने के साथ निस्तारण के लिए संबंधित एसएचओ को निर्देश दिए। दिवस में 103 शिकायतें आईं। इस मौके पर बीएसए संतोष देव पांडेय, परियोजना निदेशक आरपी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह, पीओ डूडा यामिनी रंजन सहित सभी विभागों के लोग मौजूद रहे।
सदर तहसील में एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी गईं। यहां कुल 61 शिकायतें आई। इनमें दो का निस्तारण कराया गया है। दिवस में मौजूद अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अफसरों से कहा कि तहसील व थाना दिवस को गंभीरता से लें। कहा कि दिवस में एक-एक महीने बाद तक समस्याओं का निराकरण नहीं होता। इसें सुधार लाया जाए। दिवस में एसडीएम, तहसील दार के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।
मुख्य राजस्व अधिकारी पीडी गुप्ता की अध्यक्षता में बीकापुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 176 शिकायतें आई। इनमें से 10 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। दिवस में एसडीएम केडी शर्मा, तहसीलदार पवन गुप्ता, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रागनी वर्मा, क्षेत्रीय वनाधिकारी हरिश्चंद्र त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।
मिल्कीपुर में सीडीओ अनीता यादव की अध्यक्षता में आयोजित दिवस में 177 शिकायतें आई। दो का निस्तारण मौके पर किया गया। इस मौके पर एसडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह, तहसीलदार पल्लवी सिंह, क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
अपरजिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गोरे लाल शुक्ल की अध्यक्षता में रुदौली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 97 शिकायतें आईं। इनमें से छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर शेष के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया गया। इस मौके पर एसडीएम विपिन कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी रितेश सिंह, तहसीलदार प्रज्ञा सिंह, पूर्तिनिरीक्षक विनोद यादव, लेखपाल सुभाषचंद्र मिश्रा, यशवंत प्रताप, रौशन कुमार आदि मौजूद रहे।