{"_id":"64eb94ade394b72f780c6356","slug":"human-traficing-child-caught-faizabad-news-c-13-1-lko1020-392904-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: तीन मासूमों को पीट रहे युवक को पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: तीन मासूमों को पीट रहे युवक को पुलिस को सौंपा
Sun, 27 Aug 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहरण कर बच्चों से भीख मंगवाने की आशंका, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या के अंतर्गत गोलाघाट इलाके में संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति के पास तीन मासूम बच्चे मिले हैं। वह व्यक्ति इन मासूमों को पीट रहा था। सूचना पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी ने कोतवाली पुलिस को बुलाकर आरोपी व बच्चों को उनके हवाले कर दिया। मामले में बच्चों का अपहरण कर उनसे भीख मंगवाने की आशंका जताई जा रही है। देर शाम एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाने में केस हुआ।
कोतवाली अयोध्या के लक्ष्मणघाट चौकी क्षेत्र के अंतर्गत गोलाघाट इलाके में शनिवार रात एक व्यक्ति को तीन मासूम बच्चों के साथ देखा गया। बच्चों की उम्र दो से चार साल के बीच है। वह व्यक्ति बच्चों को बेरहमी से पीट रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे रोका और बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी को सूचना दी। सर्वेश ने तीनों बच्चों व आरोपी को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
अयोध्या कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम जितेंद्र कुमार निवासी सीतापुर बताया। कहा कि उसकी तीन पत्नियां हैं और ये बच्चे उसकी पहली पत्नी के हैं। वहीं मामला जब एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस के पास पहुंचा तो आरोपी के पते पर तस्दीक कराई। एएचटीपी के निरीक्षक सुरेंद्र सोनकर ने बताया कि जानकारी की गई तो उसके परिवारीजन व ग्राम प्रधान ने बताया कि जितेंद्र की शादी ही नहीं हुई है, न ही कोई बच्चा उसके पास है। आरोपी तीनों बच्चों काे कहां से लाया, इसकी जानकारी की जा रही है। वहीं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी ने बताया कि आरोपी बच्चों से भीख मांगने दबाव बना रहा था, इसीलिए उन्हें पीट रहा था।
विज्ञापन
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि स्थानीय निवासी अंकुर पांडेय की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ जेजे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिले में जेजे एक्ट का यह पहला मामला है। उन्होंने बताया कि इसके पीछे बच्चों का अपहरण कर उनसे भीख मंगवाने का मामला प्रतीत होता है।
तीन माह पूर्व राम की पैड़ी पर हुई थी ऐसी ही घटना
करीब तीन माह पूर्व राम की पैड़ी पर नशे में धुत एक व्यक्ति ने भी दो बच्चों को पीटकर नाली में फेंक दिया गया था। सूचना पर पुलिस आरोपी व दोनों बच्चों को कोतवाली ले आई थी। सुबह आरोपी को होश आने पर उसने दोनों बच्चों को अपना बताया व अपने साथ लेकर चला गया था। ध्यान रहे कि अयोध्या में मेले के दौरान इस तरह के गिरोह के सक्रिय होने की सूचना आती रहती है।