{"_id":"58beec2b4f1c1bb969dc4269","slug":"house-collapses-women-injured-including-three-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"खपरैल का मकान ढहा, तीन बच्चों समेत महिला जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खपरैल का मकान ढहा, तीन बच्चों समेत महिला जख्मी
फैजाबाद
Updated Tue, 07 Mar 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
इनायतनगर थाना क्षेत्र के चांदीपुर नागहारा गांव में मंगलवार की भोर ढहा मकान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर तहसील क्षेत्र के इनायतनगर थाने की शाहगंज चौकी क्षेत्र के चांदीपुर नागहारा गांव में मंगलवार की भोर खपरैल का जर्जर मकान ढह जाने से चपेट में आई तीन बलिकाओं समेत एक महिला घायल हो गई। जिन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उपचार के कुछ घंटे बाद सभी घायलों को घर भेज दिया गया। मकान गिरने से एक दर्जन मवेशी भी घायल हो गए हैं। राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसीलदार को सौंप दी है।
टूटे का पुरवा चांदीपुर नागहारा में दुर्गा प्रसाद पाल का खपरैल का मकान है। सोमवार को पड़ोसी शोभनाथ पाल के यहां विवाह समारोह था। उनके घर रिश्तेदारी में आई दुलारपति अपने एक बच्चे के साथ रात में सोने के लिए दुर्गा प्रसाद के घर चली आई थी।
घर के आंगन में रिश्तेदार महिला अपने बच्चों के साथ सो रही थी और परिवार के अन्य सदस्य घर के बाहर सो रहे थे। मकान के एक कमरे में 35 भेड़े भी बंधी हुई थी। मंगलवार सुबह तकरीबन पांच बजे अचानक मिट्टी के गारे से निर्मित दीवार के साथ खपरैल का मकान भरभरा कर ढह गया।
विज्ञापन
जिसकी चपेट में आई महिला दुलारपती (35), अंजू (14), मंजू (07) पुत्री दुर्गा प्रसाद पाल, प्रिया (06), पुत्री बब्लू घायल हो गई। ग्रामीणों ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक रामनाथ ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
घर में बंधी एक दर्जन भेड़ों को भी चोंटे आई है। मौके पर पहुंचे इनायतनगर थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय व तहसील की राजस्व टीम ने जांच की। राजस्व निरीक्षक दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि नुकसान के आकलन की रिपोर्ट तैयार कर तहसीलदार को भेज दी गई है।