फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   HOSPITAL POWER CUT

Ayodhya News: जिला अस्पताल की बिजली गुल, जांचें ठप

Sat, 24 Jun 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 24 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
HOSPITAL POWER CUT
अयोध्या। रिकाबगंज स्थित जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह नौ बजे अचानक बिजली गुल हो गई। करीब 11.30 बजे जेनरेटर भी खराब हो गया। इस दौरान उमस और गर्मी के बीच भरी दोपहर में डेढ़ घंटे तक जहां खून संबंधी जांचें प्रभावित हुईं, वहीं मरीज और तीमारदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ लोग वार्ड के बाहर बैठे रहे तो कुछ बेड पर ही हाथ सें पंखा झलते रहे। स्वास्थ्य कर्मियों को भी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फीमेल सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीज के तीमारदार फतेहगंज निवासी तबरेज ने बताया कि अस्पताल में गर्मी में सिर्फ पंखा ही सहारा है, लगभग दो घंटे से बिजली न होने से मरीजों को दिक्कत हुई। मिल्कीपुर निवासी अजय गौड़ ने बताया कि भाई का पैर टूट गया था। उसे जिला अस्पताल में ही ऑपरेशन कराने के बाद भर्ती कराया गया है। गर्मी वैसे ही है और उस पर अस्पताल में बिजली न होने से बहुत परेशानी हुई। अगल-बगल के मरीज भी कॉफी परेशान थे। अस्पताल के कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार बिजली न होने से खून से संबंधित जांचें भी नहीं हो पाईं। लोग अपने मरीज के लिए रक्तदान भी नहीं कर पाए।
विज्ञापन

अस्पताल के सीएमएस डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि पावर कॉर्पोरेशन की ओर से क्षेत्र में बिजली के केबल बदले जाने व मेंटीनेंस के काम के चलते सुबह नौ बजे बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। दोपहर लगभग तीन बजे बिजली आई है। इस बीच जिला अस्पताल में लगातार जेनरेटर चल रहा था। सुबह करीब 11:30 बजे जेनरेटर का एक पार्ट जल गया। मिस्त्री बुलाकर उसे सही करवाया गया। जिससे करीब आधा घंटा आपूर्ति बाधित रही। जेनरेटर ठीक होते ही फिर आपूर्ति बहाल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed