फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   hospital

डॉक्टरों की नहीं दूर हो रही ठंडी, 11:30 बजे तक खाली रही ओपीडी

Thu, 12 Jan 2023 07:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
hospital
अयोध्या। जिले में करीब 10 दिनों से कड़ाके की ठंड का प्रकोप चल रहा है। इसकी वजह से ओपीडी तो घट गई है, लेकिन जो मरीज पहुचं रहे हैं, उन्हें भी आसानी से इलाज नहीं मिल रहा है। कारण है कि चिकित्सकों की ठंड नहीं जा रही है और वह विलंब से ओपीडी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ओपीडी सेवाओं का बुधवार को जायजा लिया तो कुछ ऐसे ही हालात नजर आए। यहां दोपहर तक ओपीडी चिकित्सकों से खाली रही और दूरदराज से आए मरीज तमाम बीमारियों को लिए कराहते रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सुबह करीब 11:30 बजे मेडिसिन ओपीडी में फिजीशियन, चेस्ट फिजीशियन की कुर्सी खाली मिली। स्किन ओपीडी में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी श्रीवास्तव व एक कर्मचारी मिले, लेकिन सन्नाटा रहा। आर्थो ओपीडी के दो कक्षों में से एक में भी आर्थो सर्जन नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय पर चिकित्सकों के न बैठने के कारण मरीजों की जांचें भी बुधवार को नहीं हो सकीं। इसके लिए उन्हें अगले दिन आने के लिए कहा गया, जिससे कड़ाके की ठंड में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
फिजीशियन महिला अस्पताल के एक चिकित्सक का इलाज करने गए थे, जो कि बाद आए थे। अन्य चिकित्सक यदि विलंब से बैठे हैं तो संबंधित से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
-डॉ. सीबीएन त्रिपाठी, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed