{"_id":"5f90723e8ebc3e9b8134957a","slug":"hospital-faizabad-news-lko5464593134","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला महिला अस्पताल में लगेगी डिजिटल एक्स-रे मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला महिला अस्पताल में लगेगी डिजिटल एक्स-रे मशीन
विज्ञापन
अयोध्या। जिला महिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब डिजिटल एक्स-रे कराने के लिए निजी पैथोलॉजी तक भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। उन्हें ये सुविधा जिला महिला अस्पताल (कोविड एल-2) में मिलेगी। करीब 19 लाख रुपये के बजट से 100 एमएम पोर्टेबल डिजिटल एक्स-रे मशीन लगेगी। इसके लिए शासन ने बजट रिलीज कर दिया है। इससे मरीजों को डिजिटल एक्स-रे सुविधा आसानी से मिलने लगेगी।
अयोध्या जिला महिला अस्पताल में अभी तक डिजिटल एक्स-रे मशीन की सुविधा नहीं थी। यहां आने वाले गंभीर मरीजों को डिजिटल एक्स-रे कराने के लिए निजी पैथोलॉजी का सहारा लेना पड़ता था। ये लोग एक्स-रे के एवज में भारी भरकम पैसा भी वसूलते थे।
इससे मरीजों एवं तीमारदारों को मुसीबतें उठानी पड़ रही थीं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिला महिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन की स्थापना के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए करीब 19 लाख रुपये जारी कर दिए हैं।