फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Honor outstanding work in agriculture for farmers

खेती में उत्कृष्ट कार्य के लिए किसानों का सम्मान

Wed, 23 Dec 2015 11:13 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Dec 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान समारोह कर किसानों को सम्मानित किया गया। डीएम ने कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए किसानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


समारोह के मुख्य अतिथि डीएम अनिल ढींगरा व विशिष्ट अतिथि सीडीओ अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कृषि विभाग के तहत रबी 2014-15 में गेहूं फसल के लिए अरविंद कुमार वर्मा निवासी पलिया रिसाली विकासखंड मसौधा को प्रथम पुरस्कार और रामसेवक निवासी तरौली तारडीह विकासखंड मिल्कीपुर को द्वितीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इसी तरह सरसों फसल में प्रथम पुरस्कार कृष्ण कुमार निवासी दशरथपुर विकासखंड बीकापुर और द्वितीय पुरस्कार रमेश कुमार वर्मा निवासी ककोली विकासखंड तारुन का मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीफ 2015 में धान फसल में प्रथम पुरस्कार छंगू प्रसाद वर्मा निवासी अलनाभारी विकासखंड मयाबाजार, द्वितीय पुरस्कार जगदीश प्रकाश तिवारी निवासी सागर पट्टी विकासखंड हैरिग्टनगंज को दिया गया।

उरद में प्रथम पुरस्कार शमशेर बहादुर सिंह निवासी कसारी विकासखंड मवई, द्वितीय पुरस्कार सरयू प्रसाद दूबे निवासी निवासी गंगापुर विकासखंड हरिग्टनगंज को मिला।

प्रथम स्थान हासिल करने वाले किसानों को सात हजार नकद व प्रशस्ति पत्र और द्वितीय स्थान हासिल करने वाले किसान को पांच हजार रुपये नकद व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

वहीं गन्ना विभाग की ओर से अनिरुद्ध सिंह निवासी बेलऊवा बरियारपुर जिला अंबेडकरनगर को पौध गन्ना में प्रथम और शिवमूरत सिंह निवासी दुल्लापुर जिला अंबेडकरनगर को द्वितीय, सावित्री सिंह निवासी देवरिया जिला फैजाबाद को पेड़ी गन्ना में प्रथम व पारस निवासी अलीपुर वर्जी जिला अंबेडकरनगर को द्वितीय स्थान हासिल हुआ।

इनको भी जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। उप कृषि निदेशक टीपी चौधरी ने चरण सिंह के जन्म दिवस पर उनके कृषि व अन्य क्षेत्रों में किये गये योगदान पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में मौजूद किसान रामलौट वर्मा, अभयराज ब्रह्मचारी आदि ने भी चौधरी चरण के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। वहीं कृषकों द्वारा उठाई गई समस्याओं का उपस्थित अधिकारियों की ओर से निराकरण कराया कराया गया।


कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता विद्युत खंड द्वितीय एसपी यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम अशोक कुमार, मुरलीधर ,अधिशासी अभियंता नलकूप राजमंगल चौधरी, अधीक्षक राजकीय उद्यान पारसनाथ, जिला गन्ना अधिकारी हेमराज सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed