फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   home quarantine

1200 कामगारों को लेकर अयोध्या पहुंची स्पेशल ट्रेन

Sat, 09 May 2020 08:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
home quarantine
ट्रेन के पहुंचने पर मौजूद जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व घरों को जाते कामगार। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। गुजरात प्रांत के सूरत से चलकर लगभग 12 सौ कामगारों को लेकर स्पेशल ट्रेन शनिवार शाम अयोध्या पहुंच गई है। इस ट्रेन में अयोध्या के साथ आसपास के लगभग 14 जिलों के श्रमिक हैं। स्टेशन पर ही इन सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। यहां से बसों के माध्यम से अन्य जिलों को भेजे जाने की व्यवस्था की गई है। सभी प्रवासी श्रमिकों को होम क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रेन के पहुंचने पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा और एसएसपी आशीष तिवारी स्वयं प्रशासन और पुलिस के अफसरों के साथ स्टेशन पर मौजूद रहे। अपनी देखरेख में दोनों अफसरों ने श्रमिकों को ट्रेन पर ही भोजन और पानी की बोतल उपलब्ध कराई। उत्तर प्रदेश और गुजरात सरकार के संयुक्त संयोजन में गुजरात में फंसे श्रमिकों को लाए जाने की व्यवस्था की गई। ट्रेन श्रमिकों को लेकर लगभग छह बजे यहां पहुंची।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने ट्रेन से आने वाले सभी यात्रियों की सूची पहले ही जिला प्रशासन को भेज चुकी थी। इसी के आधार पर जिलाधिकारी और एसएसपी स्वयं ट्रेन के पहुंचने के समय यहां मौजूद थे। दोनों अफसरों ने ट्रेन के यात्रियों को उतरने से लेकर व्यवस्था तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अपनी देखरेख में कराया। यहां पहुंचे श्रमिकों के लिए स्टेशन पर ही जिलेवार काउंटर की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन से उतरने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए इनकी हेल्थ स्क्रीनिंग कराई गई। स्पेशल ट्रेन से अयोध्या के साथ ही सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोंडा, बलरामपुर, और अमेठी के श्रमिक बताए गए हैं। श्रमिकों को यहां से ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था यहां की गई थी।
ट्रेन सूरत से चलकर यहां पहुंची है। इनको यहां सोशल डिस्टेंसिंग करके उतारा गया है। इसके बाद इन सभी को तहसीलों और जिलों के लिए लगाई गई बसों से ले जाए जाने का काम शुुरू हुआ। बसें 28 की संख्या में श्रमिक होने पर रवाना की जा रही है। अन्य जिलों को जाने वाली बसों पर पुलिस की टीम साथ उनके जिला मुख्यालय तक ले जाएगी। गैरजनपदों में वहां मुख्यालय की टीम उन्हें प्राप्त करेगी। तहसील मुख्यालय पहुंचने पर श्रम विभाग या दूसरी जो भी गतिविधियां, लिखापढ़ी की जानी है उसे वही पूरा किया जाएगा।
इसके बाद इनको होम क्वारंटीन किया जाएगा। इन्हें राशन किट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि होम क्वारांटीन का पूरा विवरण जिले के कंट्रोल रूम में रखा जाएगा। प्रतिदिन इनकी रोजाना टेलीकालिंग के जरिए जानकारी रखी जाएगी। देखा जाएगा कि यह अपने घरों रह रहे हैं या नहीं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मी भी इनकी पड़ताल करते रहेंगे।

यदि इनमें किसी को कोई ऐसा लक्षण प्रकट होता है, जिससे कोरोना की संभावना है तो इन्हें कोविड हास्पिटल ले जाकर जांच कराने की व्यवस्था है। इसके अलावा शहर से देहात तक जो समितियां गठित की गई हैं। वह प्रतिदिन इनकी मानीटरिंग करेंगी। यदि कोई व्यक्ति इसका उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसे शेल्टर होम पहुंचाए जाने की व्यवस्था है। जहां उनकी जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed