{"_id":"5eb6be6c8ebc3e9025769ca9","slug":"home-quarantine-faizabad-news-lko520877353","type":"story","status":"publish","title_hn":"46 नमूने निगेटिव, 16 और की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
46 नमूने निगेटिव, 16 और की हुई जांच
विज्ञापन
अयोध्या। दो दिन में जिले से कोरोना जांच के लिए गए 46 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद विभाग ने राहत की सांस ली है। इनमें अधिकांश नमूने अन्य प्रदेशों से लौटे श्रमिकों के बताए गए हैं।
सात मई को जिले से 18 व आई मई को 28 नमूने मेडिकल कॉलेज दर्शननगर व मसौधा फैसलिटी क्वारंटीन से भेजे गए थे। शनिवार को एक साथ सभी 46 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जिले का अमन-चैन बरकरार है।
उधर, शनिवार को राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर से जांच के लिए 16 नमूने भेजे गए हैं। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि आठ मई तक सभी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। शनिवार को गए नमूनों की रिपोर्ट ही लंबित है।