{"_id":"fb30b804071c13d356b559dc36cc3916","slug":"holding-the-power-supply-tension-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल बिजली आपूर्ति से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल बिजली आपूर्ति से लोग परेशान
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञापन सौंप क्षेत्र के किसानों व नागरिकों की परेशानी का सबब बनी बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की दिशा में प्रभावी आदेश देने की मांग उठाई।
विधायक यादव ने सौंपे ज्ञापन में कहा कि रुदौली विधानसभा क्षेत्र में नगर व देहात इलाके में बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त है। बिजली घर रुदौली, बाबा बाजार, पटरंगा व गोड़वा पर मात्र एक घंटे आपूर्ति होती है।
बिजली न मिलने से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही। कोतवाली के सामने व तीन नंबर कोठी मोहल्ले का ट्रांसफार्मर महीने में पांच बार जल चुका है।
नगर की आरएपीडीआरपी योजना से 450 लाख रुपये से तहसील की शहरी आबादी क्षेत्र में विद्युत सुदृढ़ीकरण का कार्य कार्यदायी संस्था कोरोडेक्स ने काम शुरू कर के छोड़ दिया है।
ग्रामीण क्षेत्र आरजीजीवीवाई के द्वितीय चरण के अंतर्गत बाबा बाजार, रुदौली व पटरंगा उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि होनी थी जो अब तक नहीं हुई।
वर्तमान में रुदौली कस्बे में सरकार द्वारा दोनों समूहों में 20 घंटे आपूर्ति की जानकारी दी जा रही है लेकिन इसके बाद भी क्षेत्र में निर्बाध आपूर्ति एक गंभीर समस्या है।
विज्ञापन
27 जुलाई को भी धरना-प्रदर्शन किया गया तो अफसरों ने सुधार का आश्वासन दिया था लेकिन हालात नहीं सुधरे। विधायक ने क्षेत्र में आपूर्ति में सुधार के प्रभावी दिशा-निर्देश की मांग उठाई।
प्रतिनिधिमंडल में छावनी बोर्ड के उपाध्यक्ष रूपेश ओझा, अजीत प्रताप सिंह, रमेश चंद्र अग्रवाल, रामसागर पाल आदि शामिल रहे।