फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   hit and run death

Ayodhya News: हिट एंड रन के मामले में घायल महिला की मौत

Mon, 14 Aug 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 14 Aug 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
hit and run death
अयोध्या। कोतवाली नगर के सुभाषनगर इलाके में 10 अगस्त की रात हिट एंड रन की एक घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में चार लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन

गत 10 अगस्त की रात करीब आठ बजे सुभाषनगर इलाके में अनियंत्रित एसयूवी ने कई वाहनों को टक्कर मार दी थी। हादसे में जरीना बानो, उनके पति मो. शमी निवासी पुरानी सब्जी मंडी सुभाषनगर समेत चार घायल हो गए थे। हादसे के बाद एसयूवी चालक वाहन छोड़कर भाग गया था। मामले में जरीना के पुत्र जाहिद ने वाहन नंबर के आधार पर केस दर्ज कराया था। वहीं, रविवार सुबह घटना में घायल जरीना की मौत हो गई। पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराकर शव परिवारीजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली अश्विनी पांडेय ने बताया कि उक्त वाहन मिर्जापुर माफी दर्शननगर की निवासी रेखा के नाम पंजीकृत है। यह वाहन उनके पति ने खरीदा था, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। बताया कि घटना के समय रेखा की बहन का बेटा विकास एसयूवी चला रहा था। फिलहाल वह फरार है। बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट मिलने पर केस में धाराओं की बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed