फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   History is about to be made on june 1 as the construction of Ramlala's house will start

Ram Mandir : इतिहास बनने वाली है अगले महीने की पहली तारीख, शुरू हो जाएगा रामलला के घर का निर्माण

Sun, 22 May 2022 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 22 May 2022 05:59 AM IST
सार

सीएम योगी मृगशिरा नक्षत्र और आनंद योग में रखेंगे गर्भगृह के लिए पहली शिला। 11 वैदिक आचार्य गर्भगृह स्थल पर करेंगे पूजन, ट्रस्टी सहित संत-धर्माचार्य बनेंगे साक्षी। 

विज्ञापन
History is about to be made on june 1 as the construction of Ramlala's house will start
राम लला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदिर निर्माण के क्रम में एक जून 2022 की तिथि इतिहास में दर्ज होने जा रही है। इसी दिन रामलला के घर (गर्भगृह) के निर्माण के लिए पहली शिला रखी जाएगी। देश-दुनिया के रामभक्तों के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है क्योंकि उनका पांच सौ सालों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि (एक जून) को मृगशिरा नक्षत्र व आनंद योग के शुभ मुहूर्त में रामलला के गर्भगृह का निर्माण विधिविधान से पूजन-अर्चन के साथ शुरू होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूजन-अर्चन के बाद गर्भगृह की पहली शिला रखेंगे। राममंदिर के ट्रस्टी सहित संत-धर्माचार्य भी इस अवसर के साक्षी बनेंगे।

विज्ञापन


पांच अगस्त 2020 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राममंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया था तो प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रामलला के गर्भगृह के निर्माण का शुभारंभ करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। 11 वैदिक आचार्यों द्वारा विधिविधान पूर्वक पूजन-अर्चन के बाद निर्माण कार्य की प्रक्रिया प्रारंभ करवाएंगे। सुबह नौ बजे से शुरू होने वाली पूजन प्रक्रिया दो घंटे तक चलेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही टेंट में विराजमान रामलला को अस्थाई मंदिर में विराजित कराया था, अब उनके घर के निर्माण कार्य की प्रक्रिया भी उनके हाथों शुरू होगी। अभी राममंदिर के तीसरे चरण के तहत गर्भगृह के चबूतरे (प्लिंथ) के निर्माण का काम चल रहा है। सात लेयर में बन रहे 21 फिट ऊंचे प्लिंथ की अभी तक पांच लेयर ढाली जा चुकी हैं। हालांकि प्लिंथ के निर्माण काम काम पूरा होने में करीब दो महीने अभी लगेंगे लेकिन ट्रस्ट ने एक जून से गर्भगृह का निर्माण कार्य शुरू करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




गर्भगृह स्थल से रामलला के घर के लिए पत्थरों की सेटिंग का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। जिस-जिस दिशा में प्लिंथ का काम पूरा होता जाएगा उस-उस दिशा में गर्भगृह के पत्थर भी लगाए जाते रहेंगे, इस तरह दोनों काम साथ-साथ चलेगा। राममंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि बताया कि प्लिंथ में कुल 17 हजार ग्रेनाइट पत्थर लगने हैं अब तक पांच हजार पत्थर लगाए जा चुके हैं। रिटेनिंग वॉल का भी 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। दिसंबर 2023 तक रामलला का गर्भगृह तैयार करने का हमारा लक्ष्य है, उसी के अनुरूप काम तेजी से चल रहा है। प्लिंथ, रिटेनिंग वॉल व गर्भगृह तीनों का निर्माण कार्य एक साथ चलता रहेगा। अगले माह से गर्भगृह का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

घर बनाने के लिए शुभ माना जाता है मृगशिरा नक्षत्र
मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन से लेकर निर्माण तक के हर चरण का शुभारंभ शुभ तिथियों पर पूजन-अर्चन के बाद ही हुआ है। वास्तु शास्त्र का भी विशेष ध्यान मंदिर निर्माण में रखा जा रहा है। साकेत भवन मंदिर के महंत ज्योतिषी आचार्य प्रवीण बताते हैं कि एक जून को बुधवार पड़ रहा है। सूर्योदय से शाम 7:22 तक पहली जून को द्वितीया तिथि है।


द्वितीया तिथि शास्त्रों के अनुसार वास्तुकर्म एवं प्रतिष्ठा के लिए सर्वथा अनुकूल होती है। वहीं इस दिन मृगशिरा नक्षत्र भी है जो सुबह 11:26 बजे तक है। इससे पहले तक शिला स्थापना का कार्य प्रारंभ कर देना उचित रहेगा। आचार्य प्रवीण ने बताया कि चूंकि घर निर्माण के सभी कार्यों के लिए मृगशिरा नक्षत्र सर्वोत्तम माना जाता है, इसलिए रामलला के गर्भगृह जो कि उनका घर ही है का निर्माण कार्य प्रारंभ करना शुभ फलदायक होगा। 

राममंदिर निर्माण कार्य में लगे इंजीनियरों की सलाह के अनुसार रामलला के घर यानि उनके गर्भगृह का निर्माण एक जून से प्रारंभ हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गर्भगृह की पहली शिला रखेंगे ऐसी सूचना प्राप्त हुई है। इस अवसर का साक्षी बनने के लिए संत-धर्माचार्य भी मौजूद रहेंगे। मृगशिरा के शुभ नक्षत्र में गर्भगृह का काम प्रारंभ हो जाएगा। दिसंबर 2023 तक रामलला का गर्भगृह तैयार हो जाएगा, गर्भगृह में रामलला की प्रतिष्ठापना होते ही भक्तों को दर्शन-पूजन मिलने लगेगा।
-चंपत राय, महासचिव श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed