{"_id":"4801511334f10e65098528c27cabd2b2","slug":"highway-jam-against-the-recovery-hungama-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली के खिलाफ हाईवे जाम, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली के खिलाफ हाईवे जाम, हंगामा
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को वाहनों की चेकिंग के दौरान आरटीओ के प्रवर्तन दस्ते से विवाद के बाद एक ट्रक चालक ने हंगामा खड़ा कर दिया। देखते ही देखते वह ट्रक से सड़क मार्ग ठप कर आगे लेट गया। जिससे हाइवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया।
पुलिस ने ट्रक चालक तथा वाहन को कब्जे में लिया। आरटीओ के प्रवर्तन दस्ते की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मार्ग जाम कर आम जन को परेशानी में डालने, परमिट पर फर्जी इंद्राज आदि आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
रायबरेली के तिलोई निवासी राजभूषण की ट्रक शुक्रवार की दोपहर बाद बस्ती से फैजाबाद के रास्ते वापस रायबरेली की ओर जा रही थी।
इसी दौरान वाहन चेकिंग में निकले संभागीय परिवहन कार्यालय के प्रवर्तन दस्ते ने मोरंग मंडी के पास ट्रक को रोककर कागजातों की जांच की और परमिट खत्म होने तथा दो साल से टैक्स न जमा होने के चलते ट्रक चालक को वाहन थाने ले चलने को कहा तो कुछ दूर चलने के बाद ट्रक खड़ी हो गई और ट्रक चालक ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया तथा अपने ट्रक के आगे लेट गया। जिससे हाइवे के एक लेन पर जाम लग गया।
विज्ञापन
नगर कोतवाली पुलिस तथा यातायात उपनिरीक्षक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया तथा ट्रक समेत हवाई पट्टी पुलिस चौकी ले आये। इससे दो घंटे हाइवे पर आवागमन बाधित रहा।
एआरटीओ प्रवर्तन फरीदुद्दीन का कहना है कि रुटीन जांच के दौरान विश्वविद्यालय के निकट एक ट्रक यूपी 33 टी 2184 को रोककर वाहन के कागजात की जांच की गई। पता चला कि वाहन मालिक की ओर से दो साल से परमिट शुल्क ही नहीं जमा कराया गया है।
वाहन के नाम जारी परमिट की मियाद खत्म हो चुकी थी और कागजात पर ओवरराइटिंग कर मियाद बढ़ाई गई मिली। इस पर चालक रायबरेली के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सैजापुर निवासी राम नरेश मौर्या वाहन लेकर चला, लेकिन थोड़ी दूर बाद वाहन को बंद कर दिया।
उसने डीजल खत्म होने की बात कही तो ईंधन डलवाया गया और मिस्त्री से ट्रक स्टार्ट कराया गया। फिर थाने ले चलने को कहा गया तो उसने बीच सड़क ट्रक को खड़ा कर दिया और ट्रक के आगे लेट गया। ट्रक चालक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, रोड जाम कर लोगों को परेशानी में डालने, परमिट के कागजात पर फर्जी इंद्राज करने की रिपोर्ट नगर कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
ट्रक चालक रामनरेश मौर्या उर्फ राजू का कहना है कि प्रवर्तन अधिकारी की ओर से पकड़े जाने के बाद चालान करने की बात कही गई। इसके कुछ देर बाद सादी वर्दी में दो सिपाही पहुंचे और दस हजार रुपये में मामला रफा-दफा कराने की बात कही।
उसने चालानी रकम के अलावा दस हजार देने से इंकार किया तो सादी वर्दी सिपाहियों ने उसकी पिटाई कर दी और रास्ता खर्च का जेब में रखा 34 हजार रुपये छीन लिया। मौके पर पहुंची सिविल पुलिस ने भी उसकी पिटाई की।
नगर कोतवाल एचएन मिश्रा ने बताया कि एआरटीओ प्रवर्तन फरीदुद्दीन की शिकायत पर ट्रक चालक रामनरेश मौर्या के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।