{"_id":"6ada4b179bec20fe96076150","slug":"get-acquainted-with-career-prospects-in-the-aviation-sector-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-161540-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: विमानन क्षेत्र में कॅरिअर की संभावनाओं से हुए रूबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: विमानन क्षेत्र में कॅरिअर की संभावनाओं से हुए रूबरू
Thu, 22 Oct 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा अयोध्याधाम की ओर से गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) और सनबीम स्कूल के विद्यार्थियों के लिए विमानन कॅरिअर मार्गदर्शन कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यार्थियों को विमानन क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के विकल्पों और आवश्यक योग्यताओं की जानकारी दी गई।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय की पहल पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने ऑनलाइन माध्यम से छात्रों का मार्गदर्शन किया। उन्हें वाणिज्यिक पायलट, विमान रखरखाव अभियंता, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर और विमानन सुरक्षा कार्यकारी जैसे क्षेत्रों में कॅरिअर की संभावनाओं से परिचित कराया गया। कार्यक्रम का संयोजन संचार विभाग के अध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने किया। हवाईअड्डे के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को अपनी रुचि और योग्यता के अनुरूप करियर चुनने तथा लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।