{"_id":"57a0df4a4f1c1b56152b9ecd","slug":"high-tension-wire-fell-into-the-pond-killing-two-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में गिरा हाईटेंश्ान तार, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में गिरा हाईटेंश्ान तार, दो लोगों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत उपकेंद्र बीकापुर के एनी फीडर का जर्जर एलटी विद्युत तार मंगलवार की देर शाम टूटकर हाईवे किनारे एक तालाब में गिर गया। जिसकी चपेट में आने से मछली पकड़ रहे दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। पीड़ित परिवारीजनों को मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े थे।
एसपी ग्रामीण ने जेई और एसडीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया है। कोतवाली क्षेत्र के पिपरी जलालपुर में हाईवे किनारे ठेके पर जलालपुर के एक व्यक्ति से जमीन लेकर जैनपुर श्याम का पुरवा निवासी सुकई निषाद पुत्र बृजलाल निषाद तालाब खोदवाकर मछली पालन का व्यवसाय कई वर्षों से कर रहा था।
मंगलवार शाम करीब साढे़ छह बजे सुकई तेंदुआमाफी निवासी रामगोपाल पुत्र जियालाल के साथ तालाब से मछली के बच्चे निकाल रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजरे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर तालाब में गिर गया। तार गिरते ही करंट की चपेट में आने से सुकई निषाद (45) और रामगोपाल (25) की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
बावजूद दोनों को सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी में लोेगों की भीड़ जमा हो गई। कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम अरुण कुमार मिश्र, सीईओ विक्रम सिंह, कोतवाल श्याम बहादुर सिंह, कानूनगो दिनेश मिश्र, तहसीलदार गिरीश झा सहित अन्य अफसरों ने लोगों के आक्रोश को शांत कराया।
पावर कॉर्पोरेशन का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। हंगामा कर रहे लोग पीड़ित के परिवारीजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने के साथ ही दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
एसपी ग्रामीण कुलदीप नारायण ने मौके पर पावर कॉर्पोरेशन के जेई दिलीप कनौजिया और एसडीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश बीकापुर पुलिस को दिया है। खबर लिखे जाने तक सीएचसी में भीड़ जमा रही और दोनों के शव भी नहीं उठाए गए थे।