फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   heavy rain

बारिश में जमींदोंच हुए कई मकान, एक की मौत, 7 गंभीर

Fri, 27 Sep 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
heavy rain
रुदौली तहसील के भिटौरा गांव में भरा पानी। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। दो दिन से लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है। बारिश के चलते जिले में कई जगहों पर मकान जमींदोज हो गए। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें बीकापुर में दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि उसकी सास व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं रुदौली, मिल्कीपुर, अमानीगंज, पटरंगा में दीवार व घर ढहने से सात लोग घायल हो गए। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बीकापुर के पूरे नंदा तिवारी असकरनपुर गांव में भोर पांच बजे कच्ची दीवार छप्पर के ओसारे पर गिर पड़ी। मलबे की चपेट में आने से ओसारे में मौजूद जलेबा देवी (45) पत्नी रामदास चौहान की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि मृतका की सास धनपता देवी (90) और पुत्री कुसुम (18) घायल हो गईं। दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सूचना पर पहुंचे उप जिलाधिकारी लव कुमार सिंह ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं तोरोमाफी निवासी राजन और पोहपी निवासी दिवाकर उपाध्याय के कच्चे मकान गिर गए। उमरनी पिपरी में होने वाली रामलीला मंचन को बारिश के चलते स्थगित कर दिया गया है।
मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बसवार कलां मजरे टोंडर गोसाई के पुरवा में गुरुवार रात जर्जर दीवार गिर पड़ी। चपेट में आने से रामदेव गोस्वामी की पत्नी राजकुमारी (40) जख्मी हो गईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में दो बाइक व एक साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गईं। ग्राम हरीरामपुर निवासी रामयज्ञ तिवारी के खपरैल के मकान का आगे का हिस्सा गिर गया। अमरगंज प्रतिनिधि के अनुसार अमानीगंज विकासखंड के ग्राम सभा धरौली निवासी फुलऊ की दीवार शुक्रवार भोर में अचानक ढह गई।
इस दौरान घर के अंदर सो रही चंद्रावती (19) घायल हो गई। युवती को सीएचसी खंडासा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, कटैया भादी में कृष्णकांत, करिया, रामू, अशोक कुमार, लवकुमार आदि के मकान गिर गए। धरौली के लेखपाल संजय कुमार पाठक ने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गई है।
पटरंगा प्रतिनिधि के अनुसार रुदौली तहसील क्षेत्र के सरैठा गांव में गुरुवार रात ननकऊ धोबी व आशाराम कोरी के कच्चे मकान ढह गए। इससे उसमें सो रहे ननकऊ व उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी मवई में भर्ती कराया गया है। रुदौली तहसीलदार प्रज्ञा सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
महबूबगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र पंचायत मया की ग्राम पंचायत पौसरा में पुराना मकान पड़ोसी के मकान पर गिर गया। मकान के हिस्से में संचालित फ्रेंचाइजी कार्यालय में बैठे आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी बाल-बाल बच गए।
पीड़ित सुनील तिवारी और संतोष तिवारी ने बताया कि उन्होंने मकान मालिक राम अरज तिवारी से मकान गिरवा देने के लिए आग्रह किया था लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। रुदौली के घेरई का पुरवा मजरे ऐहार में लखराजा के घर की दीवार गिरने से सूरज (12) गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे लखनऊ रेफर किया गया है।
सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार बारिश के चलते तहसील परिसर, अधिवक्ता शेड सब पानी से घिर गया। बरई खुर्द और खिरौनी का भुलई पुरवा गांव जलभराव से टापू बन गया। मीरपुर के मजरे पूरेरघुबर पाठक पुरवा निवासी गंगा प्रसाद पाठक की भैंस स्वामीनाथ की गिरी दीवार के नीचे दबकर मर गई।
भुलई पुरवा के गांव में पानी भर गया। देवई प्रधान ने बताया कि गांव निवासी कविता देवी, राम खेलावन, मेहनाज, किरन आदि करीब दर्जन भर लोगों के मकान को क्षति पहुंचीं है। तहसीलदार वीके सिंह ने कहा कि प्रभावित गांव में राहत व बचाव शुरू कर दिया गया है।
तारुन प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम सभा ककोली के प्रधान प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम सभा के मजरे महा ब्राह्मण का पूरा के रामजी पांडेय का खपरैल घर का पिछला हिस्सा बारिश से धराशाई हो गया। पिछौरा के ग्राम प्रधान राम बक्स वर्मा ने बताया कि ग्राम सभा में करीब 12 लोगों के मकान गिर गए। इसमें जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
नायब तहसीलदार गजानन दुबे ने बताया कि लेखपाल को भेज कर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। रानीबाजार प्रतिनिधि के अनुसार थाना पूरा कलंदर क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा सरियावा के मजरे बल्ला का पुरवा में गुड्डू यादव पुत्र रामदेव यादव की गोशाला की कच्ची दीवार गिर जाने से दो गर्भवती गाय की दबकर मौत हो गई। बीकापुर तहसील परिसर में पुराने चकबंदी कार्यालय की छत टपकने से कमरों में पानी भर गया।
फसल को नुकसान
बारिश से धान की अगैती फसल को भी भारी नुकसान हुआ है। गन्ने की फसल भी गिर गई। प्रगतिशील किसान उमानाथ शुक्ल ने बताया कि उन्होंने दो एकड़ से अधिक क्षेत्र में उड़द बोई थी जो पूरी तरह से पीली पड़ गई है और अब वह नष्ट होने के कगार पर है। सब्जी की फसल भी बर्बाद हुई है।

अभी नहीं थमेगी बारिश
अभी बारिश थमने के आसार नहीं हैं। बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बरसात होगी। जिले में शुक्रवार को औसतन 48.6 मिमी. वर्षा दर्ज की गई। बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहा। जो सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
डॉ. अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, एनडी यूनीवर्सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed