फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Heart treatment will be possible again in the district hospital

Ayodhya News: जिला अस्पताल में फिर हो सकेगा दिल का इलाज

Wed, 01 Mar 2023 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Heart treatment will be possible again in the district hospital
अयोध्या। जिला अस्पताल में करीब छह वर्ष बाद अब फिर से दिल के मरीजों का इलाज हो सकेगा। शासन ने जिले से बार-बार हो रही मांग को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए मंगलवार को एक कॉर्डियोलॉजिस्ट की तैनाती का आदेश जारी किया है। चिकित्सक को अविलंब पदभार ग्रहण करके सेवाएं प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में अति विशिष्ट चिकित्सकों के पांच पद स्वीकृत हैं। इसमें 2017 से यहां किसी भी चिकित्सक की तैनाती नहीं है। जबकि, अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट, सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम युक्त आईसीयू निर्मित है।
विज्ञापन


चिकित्सक की तैनाती न होने से प्रतिदिन अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचने वाले 8-10 मरीजों को लखनऊ रेफर कर दिया जाता है। वहीं, ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों को ईसीजी जांच की सुविधा ही मिल पाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, अगस्त 2020 से श्रीरामजन्मभूमि मंदिर का निर्माण प्रारंभ होने के बाद अयोध्या में हर समय श्रद्धालुओं व वीवीआईपी लोगों का भी जमावड़ा रहता है। ऐसे में दिल के चिकित्सक की कमी काफी अखरती है। जिले के जनप्रतिनिधि भी शासन-प्रशासन से लगातार मांग कर रहे थे।


सीएमएस डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए मंगलवार को शासन ने एसीएमओ अमरोहा डॉ. अरुण प्रकाश को जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता कॉर्डियोलॉजिस्ट के पद पर तैनात करने का आदेश जारी किया है। इससे एक बार फिर वर्षों से सूनी पड़ी ह्रदय रोग यूनिट में मरीजों की चहलपहल दिखने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed