फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   health system

मेडिकल कॉलेज में पांच और वेंटिलेटर की होगी खरीद

Thu, 16 Apr 2020 08:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
health system
अयोध्या। कोरोना वायरस से मजबूती से लड़ने के उद्देश्य से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और हाईटेक करने की तैयारी की जा रही है। कोविड एल-2 हॉस्पिटल के रूप में चयनित मेडिकल कॉलेज, दर्शननगर में पांच और वेंटिलेटर खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे पहले चार वेंटिलेटर आईसीयू में लग चुके हैं।
विज्ञापन

जिले के किसी भी अस्पताल में अब तक वेंटिलेटर की सुविधा नहीं थी। जबकि कोरोना के मरीजों में सांस फूलने व अन्य दिक्कतों की वजह से वेंटिलेटर की सर्वाधिक आवश्यकता होती है। कोरोना वायरस का प्रकोप बढने के बाद मेडिकल कॉलेज की ओर से चार वेंटिलेटर की खरीद पूर्व में की गई थी, जिसे आईसीयू में इंस्टॉल किया गया है।
विज्ञापन

अब चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से प्राप्त हुए निर्देश के क्रम में पांच और वेंटिलेटर का क्रियादेश मेडिकल कॉलेज की ओर से जारी किया गया है। माना जा रहा है कि शीघ्र ही इसकी आपूर्ति भी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर विजय कुमार ने बताया कि करीब 1.80 लाख प्रति वेंटिलेटर के हिसाब से शासन के निर्देश पर वेंटिलेटर की खरीद की जा रही है। बताया कि इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के प्रयास से दो और वेंटिलेटर दान स्वरूप प्राप्त हो रहे हैं। इस तरह अब मेडिकल कॉलेज में 11 वेंटिलेटर हो जाएंगे, जिससे किसी भी स्थिति से निपटने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed