{"_id":"5f57b3b08ebc3e81bb742ea1","slug":"hanging-faizabad-news-lko5391592150","type":"story","status":"publish","title_hn":"छप्पर की बल्ली से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छप्पर की बल्ली से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भेलसर। मवई थाना की सैदपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम कसारी में बीती रात एक युवक का शव रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
गांव कसारी निवासी अमित सिंह उर्फ शुभम (24) सोमवार शाम किसी कार्य से जाने की बात कहकर निकले थे। रात नौ बजे तक परिवारीजनों से बात हुई तो कुछ देर में आने की बात कही। रात करीब साढ़े दस बजे पड़ोस के एक छप्पर में लगी बल्ली पर रस्सी के सहारे उसका शव लटका मिला।
शव के पास ही शराब की बोतल, गिलास, नमकीन व उसका मोबाइल बरामद हुआ। घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। युवक अभी अविवाहित था। आत्महत्या के कारणों का अभी कोई पता नहीं चल सका है। मवई थाना प्रभारी राम किशन राना ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतक के भाई आशीष सिंह ने आत्महत्या करने की सूचना दी थी।