फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   handball boys girls

Ayodhya News: मेथोडिस्ट व आदर्श कॉलेज का फिर खिताब पर कब्जा

Fri, 25 Aug 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 25 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
handball boys girls
अयोध्या। मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के संयोजन में आयोजित जनपदीय विद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग मेथोडिस्ट व बालक वर्ग में आदर्श इंटर कॉलेज की टीम ने खिताब जीता। मेथोडिस्ट बालिका टीम लगातार 10 वर्षों से व आदर्श की टीम भी एक दशक से खिताब पर अपना वर्चस्व कायम हुए है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ बृहस्पतिवार को मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रांगण में हुआ। उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्य रूही पाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बालक वर्ग का पहला मैच एसएसबी इंटर कॉलेज व राजकरण इंटर कॉलेज के बीच हुआ। इसमें एसएसबी ने राजकरण की टीम को 10 के मुकाबले 6 गोलों के अंतर से पराजित किया। खिताबी मुकाबला मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज व निर्भय सिंह इंटर कॉलेज में हुआ। मेथाडिस्ट ने प्रतिद्वंद्वी टीम को 12-02 गोल के अंतर से परास्त कर खिताबी जीत हासिल की।
विज्ञापन

बालक वर्ग में प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला आदर्श इंटर कॉलेज व एसएसबी की टीमों के बीच खेला गया। इसमें आदर्श की टीम ने प्रतिद्वंद्वी टीम को 14-08 गोलों के अंतर से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला विद्यालयी क्रीड़ा समिति के सचिव धर्मेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह, जिला ओलंपिक संघ के सचिव परमेंद्र सिंह, जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव विजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed