फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Gumnaami Baba inquiry commission recorded statements of two

गुमनामी बाबा जांच आयोग ने दर्ज किये दो के बयान

Sat, 15 Oct 2016 10:35 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sat, 15 Oct 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Gumnaami Baba inquiry commission recorded statements of two
फैजाबाद में शनिवार को जिला सैनिक भवन में गुमनामी बाबा जांच आयोग की टीम के अध्यक्ष जस्टिस विष्णु सहाय के समक्ष बयान देतीं रीता बनर्जी। - फोटो : अमर उजाला
गुमनामी बाबा उर्फ भगवान जी उर्फ नेताजी सुभाषचंद्र बोस का रहस्य उजागर करने के लिए जस्टिस विष्णु सहाय आयोग ने शनिवार को कैंप कार्यालय में गवाहों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है। आयोग के समक्ष गुमनामी बाबा से जुड़े रहने का दावा करने वाले दो लोगों ने लिखित व मौखिक बयान दर्ज कराए। अब आयोग 25 अक्तूबर को अन्य गवाहों के बयान दर्ज करेगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि गुमनामी बाबा उर्फ भगवान जी अयोध्या व फैजाबाद के विभिन्न स्थानों पर कुछ वर्षों तक साधुवेश में रहे थे। उनका अंतिम समय सिविल लाइंस स्थित राम भवन में बीता। 18 सितंबर 1985 को निधन के बाद कैंट स्थित सरयू नदी तट के पास उनका अंतिम संस्कार किया गया था।
विज्ञापन


स्थानीय लोग गुमनामी बाबा के बक्सों में रखे सामान से उनकी पहचान नेताजी सुभाषचंद्र बोस के रूप में करने लगे। उसके बाद सक्रिय हुए शासन-प्रशासन ने गुमनामी बाबा के सामान को जिला कोषागार में सुरक्षित रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाषचंद्र बोस राष्ट्रीय विचार केंद्र इस मामले को कोर्ट तक ले गया। कोर्ट ने मामले की जांच का आदेश देते हुए उनके सामान को अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में संरक्षित करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश पर जस्टिस विष्णु सहाय की अध्यक्षता में जांच आयोग गठित किया गया।


शनिवार को आयोग के अध्यक्ष और हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश विष्णु सहाय के समक्ष डॉ. डीएस तोमर व रीता बनर्जी ने मौखिक एवं लिखित रूप से अपने बयान दर्ज कराए हैं। इस दौरान आयोग के सचिव दिलीप कुमार श्रीवास्तव  मौजूद रहे। सुभाषचंद्र बोस राष्ट्रीय विचार केंद्र के अध्यक्ष शक्ति सिंह ने बताया कि आयोग अब 25 अक्तूबर को अन्य गवाहों के बयान दर्ज करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed