{"_id":"648a0b7fb03979b6e00e3254","slug":"ground-reality-of-development-works-seen-in-the-light-of-torch-faizabad-news-c-13-1-289976-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: टॉर्च की रोशनी में देखी विकास कार्य की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: टॉर्च की रोशनी में देखी विकास कार्य की हकीकत
Thu, 15 Jun 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
गुप्तार घाट में बंधे का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं का दो घंटे तक किया निरीक्षण
अयोध्या। मुख्यमंत्री ने पहली बार अयोध्या में रात में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी है। रात्रि 9:00 बजे मुख्यमंत्री सबसे पहले गुप्तार घाट पहुंचे और वहां चल रही योजनाओं को देखा। गुप्तार घाट पर करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर टॉर्च की रोशनी में मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की गुणवत्ता देखी। गुप्तार घाट पर निर्माणाधीन क्रूज के बारे में भी मुख्यमंत्री को बताया गया। इसके बाद गुप्तार घाट के नवनिर्मित बंधे से होते हुए मुख्यमंत्री राम की पैड़ी पहुंचे। राम की पैड़ी का निरीक्षण करने के बाद सीएम ने परिक्रमा मार्ग भी देखा। उन्होंने बरसात से पहले राम पथ के गड्ढों को भरने का निर्देश दिया। सूर्य कुंड में लेजर शो की भी प्रस्तुति मुख्यमंत्री के सामने की गई। सूर्य कुंड की भव्यता से मुख्यमंत्री निहाल नजर आ रहे थे उन्होंने अधिकारियों को शाबाशी भी दी। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही, सांसद लल्लू सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाधिकारी नीतीश कुमार, नगर आयुक्त विशाल सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।