फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Graduate election today

स्नातक निर्वाचन आज, पोलिंग पार्टियां पहंुची

Thu, 02 Feb 2017 10:51 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Thu, 02 Feb 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Graduate election today
फैजाबाद में गुरुवार को कमिश्नरी से ‍रवाना होती पोलिंग पार्टियां। - फोटो : अमर उजाला
फैजाबाद-गोरखपुर खंड स्नातक निर्वाचन में मतदान के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान तीन फरवरी को सुबह आठ बजे से शुरू होगा। बुधवार को कमिश्नरी के सभागार में पीठासीन अधिकारियों के साथ मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण के बाद उनको सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया। डीएम विवेक ने मजिस्ट्रेटों के साथ ही मतदान कार्मिकों को शांतिपूर्ण नव निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कहा।       
विज्ञापन


खंड स्नातक निर्वाचन के लिए बुधवार को कमिश्नरी के गांधी सभागार में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षित किया गया। डीएम, सीडीओ अरविंद मल्लपा बंगारी और प्रशिक्षक जिला कृषि अधिकारी राजेश यादव ने एक बार फिर सभी मतदान कार्मिकों को मतदान के तौर तरीके बताए।
विज्ञापन


उनको मतदान के दिन पहले माक पोल के साथ एजेंट बनाए जाने से लेकर वोट डलवाने के साथ ही मतपेटियों को सील कराने के दौरान की जाने वाली कार्रवाईयों को विस्तार से बताया। कहा कि मतदान को सकुशल सपन्न कराने में कार्मिकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं भी कोई दिक्कत होने पर संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ अफसरों को सूचित किया जा सकता है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को उनकी जिम्मेदारियों को विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण के बाद पीठासीन अधिकारियों और मतदान कार्मिकों की पोलिंग पार्टियों के साथ वाहनों से रवाना किया गया। पोलिंग पार्टियों के बूथों तक पहुंचने की सूचना प्रशासन से ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed