{"_id":"57e413db4f1c1b5e63a822c2","slug":"goods-train-derailed-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में पटरी से उतरी मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में पटरी से उतरी मालगाड़ी
फैजाबाद
Updated Thu, 22 Sep 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या ः गुरुवार की शाम रायगंज बरहटा स्थित पूर्वी सिग्नल के पहले पटरी से डिरेल हुआ मालगाड़ी का वैगन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद में दून एक्सप्रेस डिरेलमेंट के तीसरे दिन गुरुवार को अयोध्या स्टेशन के निकट मनकापुर ट्रैक पर एक मालगाड़ी पटरी से उतर गयी। इससे अयोध्या-मनकापुर ट्रैक पर ट्रेन संचालन पूरी तरह ठप हो गया। एहतियात के लिए वाराणसी ट्रैक की कई ट्रेनों को भी जहां-तहां रोक दिया गया।
हादसे की वजह प्रथमदृष्टया वैगन के ट्रॉली बेस की स्प्रिंग टूटने से पूर्वी छोर के चारों पहियों का पटरी से उतर जाना कहा जा रहा है। शाम सात बजे तक फैजाबाद से दुर्घटना राहत ट्रेन मौके पर नहीं पहुंच सकी थी। हालांकि अधिकारी जांच में जुटे हुए थे।
बताते हैं कि 58 वैगन वाली खाली मालगाड़ी मनकापुर से कटरा-अयोध्या होकर लखनऊ जा रही थी। इसी दौरान शाम करीब 17:05 बजे अयोध्या के निकट किमी. संख्या 107/ 01 पर मालगाड़ी के बीच का एक वैगन पटरी से उतर गया। हादसा प्वाइंट नंबर 89 पर हुआ।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त हुआ वैगन गार्ड डिब्बे से 10 वां बताया गया है। ट्रॉली बेस की स्प्रिंग टूटने से पीछे की तरफ के चारों पहिए ट्रैक के दाहिनी तरफ उतर गए। घटना, जहां पर पटरी बदलती है, उसके चेंजओवर से करीब पांच मीटर पहले घटी।
घटना की सूचना पाते ही फैजाबाद से सहायक मंडल अभियंता एके वाजपेयी, एसएसई एसआरआर रिजवी, स्टेशन अधीक्षक जीपी सिंह, जीआरपी और आरपीएफ के अयोध्या चौकी प्रभारी, सिग्नल एंड टेलीकॉम के एसएसई आदि मौके पर पहुंचे।
सभी को दुर्घटना राहत ट्रेन के पहुंचने का इंतजार था। स्टेशन अधीक्षक अयोध्या जीपी सिंह ने बताया कि अयोध्या स्टेशन से करीब छह सौ मीटर पूरब मनकापुर ट्रैक पर देर शाम मालगाड़ी डिरेल हो गयी है। इससे अयोध्या-मनकापुर ट्रैक पर ट्रेन संचालन बाधित हो गया है।