{"_id":"635c21e06a1146674e04abc6","slug":"go-back-you-have-captured-a-lot-of-land-yogi-faizabad-news-lko654611468","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीछे हटिए, आपने बहुत सी जमीन पर कब्जा किया है: योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीछे हटिए, आपने बहुत सी जमीन पर कब्जा किया है: योगी
विज्ञापन
अयोध्या। दीपोत्सव के दूसरे दिन 24 अक्तूबर को सीएम योगी ने कारसेवकपुरम में संत-धर्माचार्यों से मुलाकात की थी। इसके बाद पत्रकारों से बात की थी। पत्रकार वार्ता के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में सीएम योगी आदित्यनाथ पीछे खड़े लोगों को हटाते हुए कह रहे हैं कि आप पीछे हटिए, आपने बहुत जमीन पर कब्जा किया है...। उस समय मुख्यमंत्री के पीछे जिले के एक विधायक व हनुमानगढ़ी से जुड़े एक महंत खड़े हैं।
इसके बाद पीछे खड़े लोगों सहित सभी ने जमकर ठहाके भी लगाए। वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष ने इसको मुद्दा बना लिया है। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने वायरल हुए बयान को गंभीर बताते हुए कहा कि पूरी की पूरी भाजपा जमीन खरीद बेच रही है, यदि मुख्यमंत्री ने सच बोल दिया, तो लगातार बोलना चाहिए लेकिन कार्रवाई भी करनी चाहिए। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला ने कहा कि सब पता है तो ऐसे लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।