फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   gangrape in ayodhya

तमंचे के बल पर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 25 Jun 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
gangrape in ayodhya
मसौधा। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव से चार दिन पूर्व सोते समय किशोरी को अगवा कर रौनाही थाना क्षेत्र के एक गांव में ले जाकर दो युवकों ने तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भागी किशोरी ने सोमवार शाम घर पहुंचकर आपबीती बताई। सोमवार देर शाम किशोरी की दादी की तहरीर पर दो युवकों के विरुद्ध अपहरण व दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

किशोरी की दादी ने तहरीर में बताया कि गांव में ही रिश्तेदारी में आए दो युवकों ने 19 जून की रात घर पर सो रही उनकी पोती को अगवा कर लिया।
इसके बाद आरोपी उसे बाइक से रौनाही थाना क्षेत्र के एक गांव ले गए। यहां दोनों युवकों ने तमंचे के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भागी किशोरी सोमवार को गांव पहुंची और आपबीती सुनाई। पूराकलंदर थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि किशोरी की दादी की तहरीर पर खंडासा थाना क्षेत्र निवासी शिवा नट व रौनाही के शेखपुर निवासी मोहम्मद शाहिद के विरुद्ध अपहरण, दुराचार व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़िता को मंगलवार सुबह मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed