फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   From the city to the village more than one thousand lights fuse

नगर से लेकर गांव तक एक हजार से अधिक बत्तियां फ्यूज

Thu, 05 Nov 2015 12:14 AM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
अब जबकि प्रकाश पर्व दीपावली को कुछ दिन ही बचे हैं, ऐसे में जिले के सभी छह नगर निकायों में जगमग लाइट के बीच भव्य दीपावली मनाने की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। निकायों में गलियों और मार्गों की एक हजार से अधिक बत्तियां बुझी हैं।
विज्ञापन


अक्तूबर महीने की रिपोर्ट में एक हजार से अधिक स्ट्रीट लाइटें बुझी थीं।
गलियों में रोशनी न फैलने का खुलासा नोडल अधिकारी द्वारा सौंपी गयी जांच रिपोर्ट में भी हुआ है, लेकिन इनकी संख्या महज सौ ही दिखाई गयी है।

धर्मनगरी अयोध्या में जहां आए दिन मेलों-ठेलों तथा पर्वों-स्नानों पर श्रद्धालुओं का रेला जुटता है, वहां भी अंधेरे का साम्राज्य है। दीपावली से कुछ दिन पहले की रिपोर्ट लाइटें नहीं जलने की शिकायतों पर लीपापोती करने की कोशिशों को आइना दिखा रही हैं। दीपावली पर बुझी लाइटें सही हों तो दीपावली भव्य हो सकती है।
विज्ञापन


नगरपालिका अयोध्या में 3234 पोलों पर स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। प्रशासन को सौंपी रिपोर्ट में वहां 110 लाइटें बुझी थीं। इनमें नब्बे फीसदी रोशनी फैला देने का काम पूरा कर लेने का दावा किया गया है। यह बात अलग है कि आज भी सैकड़ों पोलों के बल्ब व सोडियम फ्यूज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैजाबाद नगर पालिका की हालत अयोध्या से बेहतर है। सरकारी आंकड़ों में यहां की स्थिति संतोषजनक दर्शायी गई है। रिपोर्ट में 3038 में से 1015 पोलों की लाइटें बुझी थीं। 965 लाइटों को सही कराने का दावा किया गया है। सच्चाई यह है कि खराब कही जा रही लाइटों की संख्या 50 से कहीं अधिक है।

रुदौली नगर पालिका परिषद की रिपोर्ट में लीपापोती कर दी गई है। महज 500 स्ट्रीट पोलों में पांच ही बुझे हैं। परिषद ने तत्परता दिखाते हुए रिपोर्ट में स्थिति को संतोषजनक बताया है। नगर पंचायत भदरसा में 275 के मुकाबले 30, गोसाईगंज में 306 के मुकाबले एक तथा बीकापुर में 144 में से पांच बल्ब फ्यूज हैं। सूत्रों का कहना है कि खराब बल्ब बदले नहीं जा सके हैं। निकायों में खराब पड़े बल्बों की संख्या दावे से कहीं अधिक एक हजार से भी ऊपर है।

दीपावली से पूर्व दुरुस्त होंगी लाइटें : नोडल अधिकारी
निकायों में बुझी लाइटों की संख्या एक हजार से ऊपर नहीं है। सामानों की खरीद और उपलब्धता के आधार पर प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए इन्हें दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया है। सभी बुझी लाइटों को दीपावली से पहले दुरुस्त कराने का पूरा प्रयास होगा।

-रवि शंकर शुक्ल, नोडल अधिकारी/ईओ नगर पालिका फैजाबाद

नगर निकाय         कुल लाइटें        खराब
नपा फैजाबाद         3038           1015
नपा अयोध्या          3234           110
नपा रुदौली             500             05
नपं. गोसाईगंज        306             01
नपं. भदरसा           275             30
नपं. बीकापुर          144             05
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed