फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   fourlane road

Ayodhya News: 1640 करोड़ से फोरलेन बनेंगे दोनों परिक्रमा मार्ग

Mon, 09 Jan 2023 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
fourlane road
अयोध्या। परिक्रमा मार्ग को खूबसूरत और फोरलेन बनाने के लिए प्रशासन जुटा हुआ है। 1640 करोड़ रुपये के डीपीआर को जल्द ही स्वीकृति मिलने के आसार है। चौदहकोसी और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के लिए जल्द ही भूमि अधिग्रहण का काम शुरू हो सकता है। लोक निर्माण विभाग ने शासन को दोनों मार्ग फोर लेन करने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

सहादतगंज से नयाघाट तक रामपथ के लिए भूमि अधिग्रहण का काम अंतिम चरण में है। इस कड़ी में करीब एक पखवारे पहले लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने मुख्यालय को डीपीआर भेजा था। कई दिन की जांच परख के बाद दो दिन पहले लोक निर्माण विभाग मुख्यालय ने डीपीआर को स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन

डीपीआर में दोनों ही पथ कुल 20 मीटर चौड़े किए जाने हैं। इसी 20 मीटर में डिवाइडर, डक्ट और ड्रेन आदि का भी निर्माण होगा। इस तरह से चलने वाले एक लेन की चौड़ाई सात मीटर प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो फ्लाईओवर पहले से निर्माणाधीन
पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर दो फ्लाईओवर पहले से निर्माणाधीन हैं। एक फ्लाईओवर उदया चौराहे के पास तो दूसरा महोबरा के पास है। इन दोनों की लंबाई 800 और 850 मीटर है। इन दोनों फ्लाईओवर की लागत इस डीपीआर में शामिल नहीं है।
14 कोसी परिक्रमा मार्ग
- 25.393 किमी कुल लंबाई
- 384.05 करोड़ रुपये सिविल वर्क
- 571. 99 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण
- 1166.41 करोड़ रुपये कुल लागत
पंचकोसी परिक्रमा मार्ग
- 9.025 किमी. कुल लंबाई
- 200 करोड़ रुपये सिविल वर्क
- 274 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण
- 474 करोड़ रुपये कुल लागत
पंचकोसी व चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग के सर्वे का काम चल रहा है। डीपीआर भी शासन को जा चुकी है। जैसे ही स्वीकृति मिलेगी, काम तेजी से शुरू कर दिया जाएगा।
- अमित कुमार सिंह, एडीएम, प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed