{"_id":"5ddc1ae88ebc3e54a5656cd0","slug":"four-team-in-semifinal-faizabad-news-lko494231661","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकापुर, मिल्कीपुर, रुदौली व अमानीगंज सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकापुर, मिल्कीपुर, रुदौली व अमानीगंज सेमीफाइनल में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम मकबरा में चल रही तीन दिवसीय राजेंद्र सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मुकाबले में बीकापुर, रुदौली, मिल्कीपुर व अमानीगंज की टीमों ने सेमी फाइनल में जगह बनाई है। मंगलवार को सेमी फाइनल एवं फाइनल मुकाबलों के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा।
सोमवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच बीकापुर और मवई के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए मवई की टीम मात्र 21 रन बना सकी। आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए बीकापुर की टीम ने मैच दूसरे ओवर में जीत लिया। मैन ऑफ द मैच वंश गोपाल रहे। दूसरे मैच में मिल्कीपुर की टीम ने पूरा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
अगले मैच में मया की टीम ने पहले खेलते हुए 9 विकेट पर मात्र 45 रन बनाए। जवाब में रुदौली की टीम ने 3.5 ओवर में 10 विकेट से मैच जीत लिया। पांच विकेट लेने वाले अतुल वर्मा को मैन ऑफ द मैच मिला। चौथे क्वार्टर फाइनल में अमानीगंज की भिड़ंत तारून से हुई।
विज्ञापन
जिसमें अमानीगंज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 8 ओवर में 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुई तारून की टीम 4 विकेट खोकर 67 रन ही बना सकी। 54 रन बनाने वाले विनीत मैन ऑफ द मैच रहे।
मीडिया प्रभारी अनूप द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को ही सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला कराया जाएगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय मौजूद रहेंगे। इस मौके पर अटेवा जिलाध्यक्ष अंजनी ओझा, अभिनव सिंह, महेंद्र यादव, भगवती गुप्ता, अविनाश पांडेय आदि मौजूद रहे।