{"_id":"58332afa4f1c1bb604b3a5a5","slug":"four-of-a-family-killed-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एक ही परिवार के चार की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में एक ही परिवार के चार की मौत
फैजाबाद
Updated Mon, 21 Nov 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद बारा इलाके के सेंहुणा गांव में ट्रक से टकराई कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुरभगन बाजार से मैहर देवी दर्शन करने गए एक ही परिवार के चार सदस्यों की लौटते समय इलाहाबाद के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसकी सूचना से यहां कोहराम मच गया। आढ़ती, उसकी पत्नी, बेटी और साले की मौत से बाजार शोक में डूब गया। इस हादसे को लेकर शोकाकुल लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। मृतक के पिता और भाई खजुरहट बाजार में रहते हैं।
रामपुरभगन बाजार निवासी फूलचंद केसरवानी उर्फ आशीष की रामपुरभगन में आढ़त की दुकान है। दुकान के बगल ही आढ़ती का परिवार रहता है। शनिवार की शाम फूलचंद अपनी कार से मैहर देवी दर्शन करने गए थे।
वहां से लौटते समय रविवार रात लगभग सवा नौ बजे इलाहाबाद में बारा इलाके के सेंहुणा गांव में कार के सामने जानवर आ गया। जानवर को बचाने में कार अनियंत्रित हो गई। तभी इलाहाबाद से बांदा की ओर जा रहे बेकाबू ट्रक ने कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए। दुर्घटना में फूलचंद (40) उनकी पत्नी किरन (38), बेटी शिवांगी (16) व 40 वर्षीय साले बनारसी की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल बेटे शिखर (12) का इलाज इलाहाबाद के स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल में चल रहा है। एक साथ चार मौतों से घर में कोहराम मचा है।