{"_id":"8db158a916e798b22a52fc43e5412764","slug":"found-the-body-of-the-elderly-near-bypass-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईपास के पास मिला बुजुर्ग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाईपास के पास मिला बुजुर्ग का शव
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे रामघाट हाल्ट के पास रविवार की सुबह एक वृद्ध का शव पाया गया। शव मिलने पर मची हलचल के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
सुबह फोरलेन किनारे एक शव देख किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर एक 65 वर्षीय वृद्ध का शव पड़ा पाया गया। मृतक साधुवेशधारी दिख रहा था। स्थानीय लोगों को बुलाकर मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नही मिली। पुलिस अभी दो दिन पूर्व फोरलेन किनारे साकेत पेट्रोल पंप के पास मिले अधेड़ के शव की शिनाख्त नहीं कर पाई है।
मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम के दौरान विसरा प्रिजर्व कराया गया है। जिसको जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। अयोध्या कोतवाल नरेंद्र सिंह ने रविवार को बताया कि रामघाट क्षेत्र में मिले साधुवेशदारी के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। उनका कहना है कि दो दिन पूर्व मिली लाश के मामले में अभी शिनाख्त में सफलता नहीं मिली है।