फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Forest department team did combing, no trace of leopard was found

Ayodhya News: वन विभाग की टीम ने की कांबिंग, तेंदुए का नहीं लगा सुराग

Tue, 09 Jan 2024 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Forest department team did combing, no trace of leopard was found

विज्ञापन
पूराबाजार । अयोध्या कोतवाली अंतर्गत पुलिस चौकी दर्शन नगर क्षेत्र के सिरसिंडा गांव में शनिवार को सुबह रेलवे लाइन के किनारे मृतक तेंदुआ मिलने से वन विभाग की टीम सतर्क हो गई है। वन विभाग की टीम ने रात में कांबिंग की है दावा है कि उन्हें कोई पगचिह्न नहीं दिखे। शनिवार को सिरसिंडा निवासी जबीर खान, रितेश सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने तेंदुआ होने की सूचना वन विभाग को दी थी। सूचना पर क्षेत्रीय वन अधिकारी अरुण कुमार मौर्य टीम के साथ मौके पर आए थे और आसपास कांबिंग की। वन दरोगा अशोक कुमार श्रीवास्तव ने विभागीय टीम के साथ खेतों और तालाब के आसपास के इलाकों में कांबिंग की। उन्होंने हाईवे पर लगे तमाम सीसीटीवी कैमरे चेक किए, लेकिन किसी में भी तेंदुआ नहीं देखा गया। वन अधिकारी ने बताया कि इलाके में वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। फिलहाल ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। अब तक की जांच में तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं हुई है। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed