फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Fog was sluggish speed of trains, buses

कोहरे से सुस्त हुई ट्रेनों-बसों की रफ्तार

Sat, 03 Dec 2016 10:42 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sat, 03 Dec 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Fog was sluggish speed of trains, buses
बेनीगंज मार्ग पर अधिक कोहरे के कारण ऐसे लाइट जलाकर गंतव्य की ओर जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
घने कोहरे के चलते रेल ट्रैक पर ट्रेनों व सड़कों पर पहियों की रफ्तार सुस्त हो गयी हैं। सौ किमी. की रफ्तार वाले रेल ट्रैक पर कोहरे की वजह से ट्रेनों की गति 30 किमी. भी नहीं रह गयी है। विजिविलटी सौ मीटर भी नहीं रह गयी है। ट्रेनों के आने-जाने का शेड्यूल पूरी तरह बिगड़ गया है।
विज्ञापन


कई ट्रेनों को शुक्रवार को गुजरना था, शनिवार को मॉडल रेलवे स्टेशन से गुजरीं। अप 14649 अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग 18 घंटे बाद गुजरी। मुजफ्फरपुर से चलकर दिल्ली जाने वाली अप 14017 सद्भावना एक्सप्रेस 14 घंटा बाद सुबह 08:33 बजे पहुंची।
विज्ञापन


गाड़ियों की लेटलतीफी से दूर क्षेत्र के यात्री स्टेशन पर पड़े रहकर ट्रेनों के आने का इंतजार करते रहे। पूछताछ कार्यालय के सूचना पट पर इनके आने का समय बढ़ता जा रहा था। शनिवार को शहर, बाजारें व गांव घने कोहरे से ढंके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे की मार दोपहर तक रही। उसके बाद धुंध से भी सड़कों पर वाहनों व रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की पहियों में गति नहीं आ सकी। रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों पर यात्रियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। पूरे दिन आसमान में सूरज साफ नहीं दिखा।


धूप जमीन पर न आने से यात्री, रिक्शा चालक और गरीब ठिठुरते नजर आये। रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम होकर 12 डिग्री पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम (21 डिग्री) दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed