फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Fog havoc, two buses, trucks and cars in collision

कोहरे का कहर, दो बसों, ट्रक व कार में भिड़ंत

Tue, 29 Nov 2016 11:04 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Tue, 29 Nov 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Fog havoc, two buses, trucks and cars in collision
फैजाबाद में घने कोहरे के चलते नेशनल हाईवे पर रौजागांव के पास मंगलवार रात को हुई सड़क दुर्घटनाओं में कार के उड़े परखच्चे। - फोटो : अमर उजाला
घने कोहरे के कारण रुदौली कोतवाली क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे पर मध्यरात्रि से मंगलवार भोर तक हुई सड़क दुर्घटनाओं में परिवहन निगम की दो बस, ट्रक, व कार के परखच्चे उड़ गए। जिसमें दोनों बसों के चालक समेत 10 व कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस रात भर जूझती रही। सभी घायलों को सीएचसी रुदौली भिजवाया गया। जहां से बस सवार घायलों को जिला अस्पताल व कार सवार घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


सोमवार रात करीब डेढ़ बजे बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर रौजागांव ओवर ब्रिज के पास घने कोहरे के चलते पड़रौना डिपो की बस गन्ना लदी ट्रॉली से भिड़ गई। एसआई डीपी सिंह ने बताया कि घायल बस चालक बिरजू प्रसाद को सीएचसी रुदौली भेजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में चालक के अलावा किसी यात्री को चोट नहीं आई। पुलिस ने बस को हाईवे से किनारे करवा कर आवागमन सुचारु करवाया। इसके कुछ ही देर बाद मंगलवार रात करीब साढ़े तीन बजे हाईवे किनारे स्थित एक होटल के सामने परिवहन निगम की बस, ट्रक व कार में टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना घने कोहरे के कारण हुई। कोयला लदा ट्रक किसी वाहन से टकराकर हाईवे पर खड़ा था, तभी पीछे से आई बलिया डिपो की बस ट्रक से जा टकराई। जिससे बस चालक व आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटनाग्रस्त बस को देख पीछे से आ रही कार बस के पीछे रुक गई तभी पीछे से आ रही दूसरी कार ने बस के पीछे रुकी कार को तेज टक्कर मार दी। खड़ी कार टक्कर से बस में जा भिड़ी। कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उसी कार में सवार चौथा व्यक्ति सोनू निवासी जानकीपुरम, लखनऊ कार से उतर कर दुर्घटनाग्रस्त बस से घायल यात्रियों को उतारने में मदद कर रहा था, जो बच गया। जिस कार ने बस के पीछे खड़ी कार को टक्कर मारी, उसका चालक मौका पाकर कार समेत भाग निकला।


बस के घायलों में चालक अवधेश कुमार यादव पुत्र बब्बन यादव निवासी रानेपुर नागरा बलिया बुरी तरह से घायल है। बस सवार यात्री मो. राफीस (22) निवासी सीतामढ़ी बिहार, शादाब हुसैन (33), भारत पुत्र श्रीकृष्ण (45) निवासी खजूरी बलिया, विवेक शर्मा (24) निवासी हरैया बस्ती, शुभम सिंह (24) निवासी चर्च कंपाउंड मऊ, अहमद नदीम (42) निवासी राजीव नगर लखनऊ, राहुल कुमार (25) निवासी अतरौलिया आजमगढ़, मो. सिद्दीकी (42) निवासी बसखारी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा कार सवार दीपक सिंह (21), अनुराग मिश्र (20) व अनिल कुमार उम्र (22) निवासी जानकीपुरम लखनऊ को भी गंभीर चोंटे आई है।

इन सभी घायलों को कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी रुदौली भेजवाया। जहां से बस के घायलों को फैजाबाद व कार सवार घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed