{"_id":"585186514f1c1bf05c64a7ba","slug":"fog-canceled-two-trains-two-indeterminate-passenger-suffering","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से दो ट्रेनें रद्द, दो अनिश्चित, यात्री बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से दो ट्रेनें रद्द, दो अनिश्चित, यात्री बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
Updated Wed, 14 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक में गाड़ियों का इंतजार करते यात्री ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण कोहरे की मार सबसे अधिक रेल यातायात पर पड़ी है। बुधवार को एक बार फिर डाउन दून एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कर दी गई। दिल्ली से माल्दा जाने वाली डाउन फरक्का भी कैंसिल हो गई है। मंगलवार की सायं साढ़े तीन बजे फैजाबाद पहुंचने वाली आनंद बिहार एक्सप्रेस और शाम को पौने नौ बजे पहुंचने वाली अप पटना-कोटा एक्सप्रेस अनिश्चित चल रही है। दोनों ट्रेनें कहां हैं? कब तक आएंगी?
इसकी कोई सूचना न तो नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम पर थी न ही स्टेशन मास्टर कार्यालय व पूछताछ पर बैठे रेलकर्मियों को। तमाम ट्रेनों के लेट होने से स्टेशन पहुंचे सैकड़ों यात्रियों की रात और दिन इंतजार में कट रहा है। आरक्षण कराए तमाम यात्री अपना पैसा वापस लेते दिखे।
हावड़ा से चलने वाली अप दून एक्सप्रेस सोमवार को रद्द हुई थी। इसी ट्रेन को डाउन बनकर आना था, मगर बुधवार को रद्द कर दी गई। अप माल्दा-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस करीब 12 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंची तो समय पर संचालन करने के लिए इसे मंगलवार को दिल्ली से रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
ऐसे में इन ट्रेनों में आरक्षण कराए यात्री खासे परेशान रहे। अनिश्चित लेट रही मऊ-आनंद बिहार और पटना कोटा एक्सप्रेस के बारे में रेलवे को अन्य ट्रेनों के आने अथवा न आने के बारे में पता नहीं था। विभाग अनिश्चित लेट होने की सूचना यात्रियों को दे रहा था।
कोहरे से दूसरी सभी ट्रेनों का हाल अच्छा नहीं रहा। डाउन अजमेर किशनगंज छह घंटा, डाउन दिल्ली आजमगढ़ कैफियात एक्सप्रेस आठ घंटा, अप धनबाद-फिरोजपुर किसान एक्सप्रेस तीन घंटा, फैजाबाद-प्रयाग पैसेंजर के दो घंटे की देरी से गुजरने की सूचना थी।
उप स्टेशन अधीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि कोहरे की वजह से सभी ट्रेनें घंटों विलंब चल रही हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार की अप दून निरस्त होने के कारण डाउन ट्रेन भी निरस्त कर दी गई है। निरस्त करने की वजह समय से संचालन कहा जा रहा है।