फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Flag hoisting will be done in eight thousand temples of Ramnagari

Ayodhya: आठ हजार मंदिरों में गूंजेगा विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, सभी मठ-मंदिरों पर लहराएगा तिरंगा

Sat, 13 Aug 2022 04:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 13 Aug 2022 04:41 PM IST
सार

अयोध्या में आजादी का अमृत महोत्सव पूरी भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर मठ-मंदिरों पर तिरंगा झंडा फहराया जाएगा और राष्ट्रगान भी होगा।

विज्ञापन
Flag hoisting will be done in eight thousand temples of Ramnagari
हरिधाम गोपाल मंदिर में जगद्गुरु को तिरंगा देते सांसद लल्लू सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव को उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी है। रामनगरी के आठ हजार मठ-मंदिरों में भी इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इनमें स्वतंत्रता दिवस पर न सिर्फ तिरंगा लहराएगा बल्कि राष्ट्र गान की भी गूंज होगी। इससे पूर्व शनिवार को संत-धर्माचार्य नयाघाट से टेढ़ीबाजार तक तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश देंगे।

विज्ञापन


रामनगरी में तिरंगा यात्रा की धूम है। आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में हर रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम, तिरंगा यात्रा, गोष्ठी आदि का आयोजन हो रहा है। आजादी के 75वें वर्ष को उत्सव के रूप में मनाने में अब अयोध्याधाम भी पीछे नहीं है। मठ-मंदिरों में इस खास तिथि को उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी तेज हो गई है।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर मंदिरों में श्रीराम की स्तुति के साथ-साथ भारत माता की भी स्तुति गूंजेगी। सभी मठ-मंदिरों में तिरंगा लगाने की तैयारी है। यात्रा के संयोजक श्रीरामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास ने बताया कि आजादी की लड़ाई हो या फिर मंदिर आंदोलन संत कभी पीछे नहीं रहे। इसीलिए आजादी के अमृत महोत्सव में संत भी बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में एक तिरंगा यात्रा शनिवार को निकाली जाएगी जिसमें रामनगरी के सैकड़ों संत-धर्माचार्य शामिल होंगे। जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य ने कहा कि वास्तव में राष्ट्र के प्रति भक्ति भी एक प्रकार की आराधना ही है। जिस देश में रहते हैं उसके आन-बान सम्मान के लिए हर वर्ग हमेशा तत्पर रहता है, तिरंगा यात्रा से यही संदेश देने की कोशिश होगी।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर रामनगरी अयोध्या के मठ मंदिरों में सांसद लल्लू सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया। अयोध्या स्थित विभिन्न मंदिरों के महंतों को सांसद ने तिरंगा देकर अभियान के प्रति समर्थन मांगा। वितरण कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने मणिरामदास छावनी पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष व महंत नृत्यगोपालदास के उत्तराधिकारी कमलनयनदास को ध्वज देकर किया।


इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपतराय, जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य, महंत अवधेशदास, महंत रामशरण दास, महंत मिथिलेश नंदिनी शरण, महंत करुणानिधानशरण, महंत अर्जुनदास सहित अन्य मंदिरों में तिरंगा ध्वज दिया गया। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान हमारी सामूहिक शक्ति को वैश्विक स्तर पर प्रसारित करेगा। इस दौरान पार्षद रमेश दास, पार्षद अनुज दास, महानगर मंत्री आकाश मणि त्रिपाठी, दिवाकर सिंह, पिंटू मांझी, सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed