फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Five police stations will built

Ayodhya News: भीड़ नियंत्रण के लिए बनेंगे नए थाने

Tue, 28 Nov 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 28 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Five police stations will built
कार्तिक पू​​र्णिमा स्नान के दौरान निरीक्षण करते आईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी। संवाद

विज्ञापन
- हनुमानगढ़ी, दर्शननगर, देवकाली, सहादतगंज और साइबर थाने का होगा गठन
-श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए तैयार की जा रही स्मार्ट पुलिसिंग की योजना

संवाद न्यूज एजेंसी

अयोध्या। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुरक्षा शासन-प्रशासन की सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसे में यहां स्मार्ट पुलिसिंग से लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की नित नई योजनाएं तैयार हो रही हैं। इसी कड़ी में नगर निगम क्षेत्र में एक साथ पांच नए थाने बनाए जाएंगे। इनमें से तीन चौकियों को थानों में बदला जाएगा। हनुमानगढ़ी इलाके में सबसे ज्यादा भीड़ होती है। इसलिए यहां नया थाना बनाया जाएगा। साइबर सेल को साइबर थाने में तब्दील किया जाएगा।
आईजी प्रवीण कुमार ने सोमवार को बताया कि 22 जनवरी के बाद यहां हर दिन एक लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इस वजह से स्थायी तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल की जरूरत पड़ेगी। इस लिहाज से कोतवाली अयोध्या के लिए बाग बिजेसी में एक अत्याधुनिक भवन तैयार किया जाएगा। इसकी भूमि चिह्नित हो चुकी है। यहीं पर साइबर थाना व फायर स्टेशन भी बनाने की योजना है। नए थानों के साथ ही आधुनिक हथियारों और तकनीक से भी पुलिस को लैस किया जाएगा। यहां थाने के मानक के मुताबिक पुलिस कर्मियों की संख्या भी बढ़़ाई जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए ऐसी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है, जिससे अतिथियों व भक्तों को कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन


तीन चौकियां उच्चीकृत होकर बनेंगी थाना

फैजाबाद शहर में भी भीड़ का दबाज होगा। अधिकतर बड़े होटल इसी तरफ बन रहे हैं। ऐसे में वीआईपी मूवमेंट इधर भी होगा। इसको देखते हुए पुलिस दर्शननगर, सहादतगंज और देवकाली पुलिस चौकियों को उच्चीकृत कर पुलिस थाने का दर्जा दिया जाएगा। इनमें जिन चौकियों के पास जगह होगी, वहां उसी परिसर में निर्माण कार्य होगा। अन्यथा नई जगह चिह्नित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएस व एसटीएफ की यूनिट भी होगी तैनात

अयोध्या में एसटीएफ व एटीएस की यूनिट भी तैनात की जाएगी। अभी तक जरूरत पड़ने पर एटीएस व एसटीएफ को लखनऊ से बुलाया जाता था। अब इनकी स्थायी तैनाती अयोध्या में होगी। अशर्फी भवन पर एसटीएफ के लिए भवन का निर्माण कराया जा रहा है। एटीएस की यूनिट के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। डाॅग स्क्वॉड और बम निरोधी दस्ते की भी स्थायी तैनाती की जाएगी।

ये है थाना निर्माण का मानक

50 हजार की आबादी पर एक थाने के निर्माण का मानक है। चूंकि भविष्य में अयोध्या में हर दिन 50 हजार लोगों की मौजूदगी स्थायी व अस्थायी तौर पर होगी। इसलिए नए थाने का निर्माण किया जा रहा है। एक थाने में एक एसओ, 8 से 10 एसआई व उपलब्धता के अनुसार हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल की तैनाती की जाती है। अभी जिले के कुल 19 थानों में तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती है। नए थाने बनेंगे तो करीब 500 पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ सकती है।


रामजन्मभूमि स्थायी सुरक्षा समिति की बैठक आज
रामजन्मभूमि स्थायी सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को रामघाट स्थित कार्यशाला में होगी। बैठक में एडीजी सुरक्षा रघुवीर लाल, एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया, आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी राजकरण नय्यर, डीआईजी सीआरपीएफ, डीआईजी पीएसी व खुफिया विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन किया जाएगा। समारोह में आने वाली भीड़ को लेकर सुरक्षा प्लान पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed