फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Fireworks market will be decorated from today

आज से सजेगा पटाखों का बाजार

Fri, 21 Oct 2022 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Fireworks market will be decorated from today
अयोध्या। शहर के गुलाबबाड़ी व जीआईसी के मैदान पर शनिवार से पटाखों का बाजार लगेगा। इसके लिए लाइसेंस देने की प्रक्रिया शुक्रवार देर रात तक जारी रही। 103 दुकानदारों ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया है, समाचार लिखे जाने तक करीब 30 लाइसेंस जारी किए जा चुके थे। वहीं, दीपावली व पटाखों के बाजार को लेकर अग्निशमन विभाग ने सभी आवश्यक तैयारी कर ली हैं। लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले दुकानदारों को सुरक्षा मानक का प्रयोग करने की गारंटी देने पर ही लाइसेंस की संस्तुति की गई।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पिछले वर्ष अस्थाई लाइसेंस लेने वाले 103 दुकानदारों से इस बार भी आवेदन किया है। नियमों को पूरा करने वाले दुकानदारों को ही अस्थाई लाइसेंस दिया जा रहा है। शाम तक करीब 30 लाइसेंस जारी किए गए है, देर रात तक अन्य लाइसेंस भी जारी कर दिए जाएंगे। एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय ने बताया कि पटाखा दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि आतिशबाजी की अस्थाई दुकानें टीन आदि से बनाएं। टेंट आदि का प्रयोग नहीं करें। दुकानों के सौ मीटर दायरे में आतिशबाजी का प्रयोग वर्जित रहेगा। साथ ही दुकानों में विद्युत के खुले तार का प्रयोग व आसपास धूम्रपान पर भी प्रतिबंध रहेगा। बताया कि प्रत्येक दुकानदार को अग्निशमन यंत्र के अलावा दो सौ लीटर पानी भरा ड्रम, बालू भरी चार बाल्टी रखना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed