फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   fire in shop

स्टेशनरी व प्रिंटिंग प्रेस की दुकान भी लगी आग

Tue, 26 Nov 2019 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
fire in shop
अयोध्या। कोतवाली नगर के अंगूरी बाग इलाके में स्थित एक स्टेशनरी व प्रिंटिंग प्रेस की दुकान में सोमवार रात आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग को बुझाया, लेकिन तब तक पूरी दुकान जलकर राख हो गई। इस आग में दुकान में रखा करीब 9 लाख का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

अंगूरी बाग स्थित वर्षा स्टेशनरी व प्रिंटिंग प्रेस की दुकान के मालिक रमेश चंद्र जायसवाल शाम 7:30 बजे के करीब दुकान बंद कर कुछ कार्य से चौक गए हुए थे। इस दौरान करीब 8:15 बजे पड़ोसी ने उनकी दुकान में आग लगने की सूचना दी। सूचना पाते ही रमेश भागते हुए आए तो देखा दुकान से आग की लपटें निकल रही थी।
विज्ञापन

उन्होंने इसकी सूचना फायर बिग्रेड व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड गाड़ी ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखी हुई स्टेशनरी का सामान, प्रिंटिंग मशीन, कंप्यूटर समेत फर्नीचर जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार रमेशचंद्र के अनुसार उनकी तीन प्रिंटिंग मशी दो कंप्यूटर, एक स्टांप बनाने वाली मशीन समेत करीब 70 हजार रुपए का फर्नीचर जलकर राख हो गया। इससे उनका करीब 9 लाख का नुकसान हुआ है। जिला अग्निशमन अधिकारी आरके राय ने बताया कि मौके पर पहुंची टीम में आग पर काबू पा लिया है। आग लगने का कारण शार्टसर्किट बताया जा रहा है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed