फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   fire

ब्लड बैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Sat, 13 Jun 2020 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
fire
अयोध्या। जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे अधिक नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन बिजली गुल हो गई। रेफ्रिजरेटर न चल पाने की वजह से यहां रखे रक्त को आरडीसी भेजा गया। दिनभर आपूर्ति बहाल न होने से तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आपूर्ति में रुकावट की वजह से विद्युत कर्मी बुलाकर मरम्मत कराई गई थी। रात को अचानक मेन स्विच के निकट शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। कुछ विद्युत उपकरण खराब हो गए और फायर ब्रिगेड तक बुलानी पड़ी। हालांकि अधिक नुकसान होने से पूर्व ही आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन बिजली आपूर्ति ठप होने से रक्त व प्लाज्मा रखने के लिए लगे सभी रेफ्रिजरेटर बंद हो गए। इस समय करीब 106 यूनिट रक्त अवशेष था। जिसे खराब होने से बचाने के लिए आननफानन में आरडीसी भिजवाया गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह तक बिजली आपूर्ति बहाल न होने से कर्मचारियों को भीषण गर्मी में बाहर बैठना पड़ा। दिनभर मरम्मत का काम चलता रहा और बिजली दूसरे पहर बहाल हो सकी। इस दौरान तमाम मरीजों व तीमारदारों को भी रक्त के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा और काफी विलंब से खून मिल सका। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके राय ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी, जिस पर तुरंत काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed