फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   fire

लपटों में राख हुईं परिवार की खुशियां

Thu, 19 Mar 2020 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
fire
मिल्कीपुर। इनायतनगर थाने के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पाराताजपुर मजरे लाले तिवारी का पुरवा में आग लगने से एक परिवार की गृहस्थी राख हो गई। सूचना पर डायल 112 और फायर ब्रिगेड पहुंची। हालांकि ग्रामीणों के सहयोग से तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था।
विज्ञापन

ग्रामवासी अर्जुन तिवारी ने बताया कि गुरुवार को शाम करीब 4 बजे ग्राम पाराताजपुर मजरे पूरे लाले तिवारी निवासी राम उजागिर यादव के घर के पीछे से आग का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को आगोश में ले लिया।
विज्ञापन

बताते हैं कि राम उजागीर का छप्पर का मकान है। जिसमें पूरी गृहस्थी रखी गई थी। अनाज, जेवर व कपड़े सब कुछ आग के हवाले हो गए। परिवार वालों के तन पर जो कपड़े हैं, वही बचे हैं। हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर भेजी गई थी। हालांकि गांव जाने के लिए रास्ता न होने की वजह से गाड़ी वहां तक नहीं पहुंच पाई। लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed