{"_id":"571e5b954f1c1b3a64a9192d","slug":"fire-ashes-eight-asiane","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में राख हुए आठ आशियाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में राख हुए आठ आशियाने
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
मकान में लगी आग बुझाते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलेभर में 24 घंटे के भीतर हुई अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाओं में आठ आशियाने जलकर राख हो गए, जबकि सात लोगों के छप्पर जल गए। हादसों में तीन भैंस भी झुलस गईं हैं। आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों के साथ फायर दस्ता जूझता रहा।
हैरिंग्टनगंज प्रतिनिधि के अनुसार, मिल्कीपुर तहसील के ग्राम आदिलपुर स्थित रेवतीगंज बाजार में सोमवार को लगी आग में तीन परिवारों की गृहस्थी का सामान खाक हो गया। मौके पर पहुंचे फायर दस्ते व स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया।
सोमवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे रेवतीगंज बाजार के प्रेम नगर निवासी बद्री प्रसाद प्रजापति के घर लड़की का विदाई समारोह चल रहा था। इसी दौरान घर के पीछे आग लग गई और देखते ही देखते घर में रखा सारा सामान जल गया।
विज्ञापन
हवा के झोंकों से फैली आग ने आसपड़ोस के गंगाराम व बसंतलाल के आवासीय छप्पर व सरिया को चपेट में ले लिया। चौरे बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बेनीपुर राजा पट्टी में सोमवार को लगी आग में छह छप्पर जल गये।
आग में तीन परिवारों की गृहस्थी का सामान राख हो गया। फायर दस्ते के पहुंचने के पूर्व स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। आग में मनीराम, शिवराम व जगराम के घर का सारा सामान जल गया। जबकि नंगू, मेहीलाल व सीताराम के छप्पर आंशिक रूप से जल गये।
हलका लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है। बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार, रविवार रात अज्ञात कारणों से लगी आग से रमईपुर निवासी अम्बिका मिश्र का दो बीघा जंगल, सरपत सहित कई पेड़ झुलस गये।
पदार्थपुर में सोमवार दोपहर लगी आग से उमेश पांडेय व भवानी प्रजापति का एक-एक छप्पर जल गया। चूल्हे से फेंकी गयी राख से लगी आग से सोमवार सुबह 10 बजे अवस्थीपुर निवासी फू लप्रसाद व पारसनाथ का छप्पर सहित घर-गृहस्थी का अन्य सामान राख हो गया।
विद्युत शॉर्टसर्किट से लगी आग से पुहंपी निवासी वीरेंद्र तिवारी की दो बीघा गेहूं की फसल जल गयी। फायर दस्ते के दीवान रमाशंकर सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया गया है। मया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, महराजगंज थाना क्षेत्र के रामपुरमया रमनपट्टी गांव में सोमवार को लगी आग में शैलेंद्र तिवारी का छप्पर व उसमें रखा भूसा-कंडा जल गया।
सरिया में बधीं एक भैंस झुलस गयी। फायर दस्ता पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। जिसके चलते आग आबादी तक नहीं पहुंच सकी। उधर पूराकलंदर थानाक्षेत्र के सोखावां निवासी निरजेश मिश्रा के छप्पर में आग लग गई। इस दौरान दो भैंसें झुलस गईं। गांव वालों ने मिलकर आग पर काबू पाया।