{"_id":"5ddac7738ebc3e549a775757","slug":"fir-on-eight-faizabad-news-lko494045723","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूटरचित दस्तावेजों से जमीन हथियाने के आरोप में 8 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूटरचित दस्तावेजों से जमीन हथियाने के आरोप में 8 पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। जमीन के कागज में हेराफेरी कर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जमीन हथियाने के आरोप में 8 लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। रिपोर्ट एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुई है।
शिकायतकर्ता कृष्ण गोपाल रस्तोगी ने तहरीर में आरोप लगाया कि हमारी नानी मुनिया देवी उर्फ मुन्नी देवी की चार पुत्रियां रानी, बृजरानी, ऊषा रानी व गीता रानी थीं। इनमें उनकी मां ऊषा रानी व मौसी रानी की मौत हो चुकी है।
वह व उसकी अन्य मौसियां अपनी नानी की माझा जमथरा स्थित एक जमीन की खातेदार हैं। आरोप लगाया कि कोतवाली नगर के अमानीगंज निवासी रामगोपाल रस्तोगी, अजय रस्तोगी, अवधेश रस्तोगी, प्रेमचंद रस्तोगी, संजय रस्तोगी, राजीव रस्तोगी, सुभाष, विजय आदि ने कूटरचित दस्तावेज व नानी को नि:संतान दिखाकर सारी संपत्ति अपने नाम करा ली और अब सारी संपत्ति को धड़ल्ले से बेच रहे थे।
विज्ञापन
जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त लोगों ने गाली देकर उनके साथ मारपीट की। मामले को लेकर पीड़ित ने एसएसपी आशीष तिवारी से न्याय की गुहार लगाई। इस पर उन्होंने नगर कोतवाली पुलिस को केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। नगर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित लोगों पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।