फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Fighting between Naga sadhus and traders, case on four

Ayodhya News: नागा साधु व व्यापारियों में मारपीट, चार पर केस

Fri, 17 Mar 2023 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 17 Mar 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fighting between Naga sadhus and traders, case on four
अयोध्या। रामपथ निर्माण के लिए सड़क चौड़ीकरण का काम जोरों पर चल रहा है। ऐसे में तोड़ी गई दुकानों पर अवैध कब्जेदारी के भी मामले बढ़ रहे हैं। हनुमानगढ़ी के नागा साधुओं व व्यापारियों में बृहस्पतिवार को कब्जेदारी को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दुकान पर कब्जा करने के लिए हनुमानगढ़ी बसंतिया पट्टी के नागा साधुओं ने मारपीट की है।
विज्ञापन


नागा साधु सब्जी मंडी चौराहे पर दुकान को खाली कराने पहुंच गए। जहां व्यापारी धर्मेंद्र गुप्ता के साथ विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्रित हो गए। इसके बाद नागा साधु चले गए।
विज्ञापन


बाद में नाराज व्यापारियों ने कोतवाली अयोध्या को घेराव किया और तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महंत सहित चार नागा साधु व अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं नागा साधुओं की तरफ से भी तहरीर दी गई है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed