{"_id":"629f96886355123750059f1f","slug":"fifth-class-children-came-out-faster-than-eighth-and-tenth-faizabad-news-lko634177653","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवीं और दसवीं से तेज निकले पांचवीं कक्षा के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवीं और दसवीं से तेज निकले पांचवीं कक्षा के बच्चे
विज्ञापन
अयोध्या। कक्षा पांचवीं के छात्र कक्षा आठ और 10वीं के छात्रों पर भारी पड़े हैं। कक्षा-पांच के छात्रों ने 51.9 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। जबकि कक्षा-तीन के छात्रों ने प्रदेश में 10वां, कक्षा-8 के छात्रों ने 13वां व कक्षा-10 के छात्रों ने प्रदेश में 18वां स्थान प्राप्त किया है।
मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एजूकेशन भारत सरकार द्वारा नेशनल अचीवमेंट अवॉर्ड की स्टेट रिपोर्ट जारी कर दी गई है। अचीवमेंट सर्वे में प्रदेश के तीसरी, पांचवीं, आठवीं और दसवीं के बच्चों की विषयक जानकारी और सीखने की कला के मूल्यांकन के लिए नवंबर 2021 में परीक्षा आयोजित की गई थी।
परीक्षा में पांचवीं क्लास के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन कर जनपद को अच्छी रैंकिंग दिलाई है। वहीं आठवीं और दसवीं के बच्चों ने निराश किया है। जारी परिणाम में कक्षा-तीन के छात्रों ने 61.3, कक्षा-पांच के छात्रों ने 51.9 फीसदी, कक्षा-8 के छात्रों ने 40.4 फीसदी व कक्षा-10 के छात्रों ने 34.4 फीसदी स्कोर प्राप्त किया है।
विज्ञापन
जहां पांचवीं के बच्चों के स्कोर पर अयोध्या प्रदेश में आठवें नंबर पर है। तो वहीं कक्षा-तीन के स्कोर से उसे 10वीं रैंक, आठवीं क्लास के स्कोर से 13वीं रैंक, 10वीं क्लास की स्कोर से भी 18वीं रैंक मिली है। बता दें कि नेशलन अचीवमेंट सर्वे प्रत्येक तीन साल पर मिनिस्ट्री ऑफ एजूकेशन द्वारा कराया जाता है।
जिसमें कक्षा तीन, पांच, आठ और 10 में बच्चों की सीखने की क्षमता का व्यापक मूल्यांकन सर्वेक्षण करके देश में स्कूली शिक्षा प्रणाली के स्वास्थ्य का आकलन किया जाता है।
सर्वेक्षण कक्षा तीन और पांच के लिए भाषा, गणित और ईवीएस में 22 भाषाओं में आयोजित किया गया था। कक्षा आठ के लिए भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान और कक्षा 10 के लिए भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी की परीक्षा कराई गई थी।
नेशशन अचीवमेंट अवॉर्ड में जनपद को बेहतर रैंक मिली है। पांचवीं क्लास के बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन कर प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया है। सभी बधाई के पात्र हैं।- संतोष देव पांडेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी अयोध्या