{"_id":"5866963b4f1c1b7675eededc","slug":"fewer-people-came-to-deposit-old-currency","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने नोट जमा करने को आए कम लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने नोट जमा करने को आए कम लोग
फैजाबाद
Updated Fri, 30 Dec 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर 500 व 100 के नोट बदलने के लिए लगी कतार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों में 500 और 1000 के पुराने नोट जमा करने की आखिरी तारीख होने के बावजूद भी शुक्रवार को बैंकों की शाखाओं में अमान्य नोटों को बदलने के लिए ग्राहकों की मौजूदगी नाम मात्र की दिखी। कहीं पर एक भी ग्राहक नहीं तो कहीं पर दो-तीन ग्राहक पुराने नोट हाथों में लिए बैंक के काउंटरों पर जमा किए।
फैजाबाद शहर के मोदहा, सिविल लाइंस, फतेहगंज, नाका, साहबगंज, रीडगंज, देवकाली, जालपा, अकब बजाजा, मोतीबाग, रिकाबगंज तथा अयोध्या के श्रृंगारहाट, बाबा बाजार, नया घाट और रानोपाली आदि क्षेत्रों में स्थित विभिन्न बैंकों की शाखाओं पर पुराने नोट जमा करने के लिए बमुश्किल चंद लोग ही पहुंचे। जो भी पहुंचे थे, उनके पास पुराने नोटों की सख्या बहुत कम थी। किसी के पास दो हजार तो किसी के पास ढाई हजार अमान्य नोट थे, जिसे बैंक प्रबंधन ने जमा कर दिया।