{"_id":"5f91b9dc8ebc3e9bda537628","slug":"fever-faizabad-news-lko5466173196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार, खांसी, सांस व डेंगू के चिह्नित हुए 1524 रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार, खांसी, सांस व डेंगू के चिह्नित हुए 1524 रोगी
विज्ञापन
अयोध्या। दस्तक अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम व आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर 3,42,517 लोगों को संचारी रोग व संक्रामक बीमारियों से बचाव की जानकारी दी।
इस दौरान बुखार, खांसी, सांस व डेंगू के 1524 रोगी भी चिह्नित किए गए जिन्हें बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने को प्रेरित किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी एमए खान ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में कई विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। इसमें दस्तक अभियान के तहत पहली से 15 अक्तूबर तक कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम व आशा कार्यकर्ताओं ने बुखार के 731, खांसी के 553, सांस के 193 व डेंगू के 47 रोगियों को चिह्नित किया।
बताया कि 15 दिनों में 1811 बैठकें की गईं। इस दौरान ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के 1149 सत्र संचालित हुए जहां सभी को संचारी रोगों और कोरोना के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम और आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से 851 क्लोरीनेशन डेमो किये गए। (संवाद)