फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Festive atmosphere in Ramnagari on BJP's victory

भाजपा की जीत पर रामनगरी में उत्सवी माहौल

Fri, 11 Mar 2022 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Festive atmosphere in Ramnagari on BJP's victory
अयोध्या। विधानसभा चुनाव में गुरुवार को भाजपा के पक्ष में परिणाम आते ही रामनगरी में उत्सवी माहौल बन गया। रामनगरी होली से पूर्व ही होली के रंग में डूब गई।
विज्ञापन

मंदिरों में साधु-संतों ने अबीर गुलाल उड़ाकर व मिठाई बांटकर खुशी मनाई। संतों ने कहा कि भाजपा की विजय राष्ट्रवाद की विजय है। अब राममंदिर निर्माण के साथ-साथ राष्ट्र मंदिर निर्माण की भी परिकल्पना साकार होती दिखी।
विज्ञापन

सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में संतों ने जीत की होली मनाई। हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास ने अबीर-गुलाल उड़ाकर हर्ष व्यक्त किया। पुजारी रमेश दास ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया बोले कि हमारी होली आज से ही शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की विजय राष्ट्रवाद को समर्पित है। श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि भाजपा के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को धार देने की मुहिम अब और तेज होगी। अयोध्या विश्व की सुंदर नगरी बनने जा रही है। भाजपा की जीत अयोध्या की जीत है।
यही नहीं अयोध्या में जगह-जगह डीजे पर लोग आएंगे फिर योगी ही...के गानों पर झूमते नजर आए। ढोल-नगाड़े बजे, नृत्य की धूम रही। रामजन्म भूमि से सटे प्राचीन रंगमहल मंदिर में भी उत्सवी माहौल रहा।
महंत रामशरण दास ने कहा कि भारतीय संस्कृति के संवर्धन को समर्पित पार्टी पर जनता ने भरोसा किया है। इसी तरह अयोध्या धाम में जीत का उल्लास छलकता दिखा।
भाजपा की जीत सुनिश्चित होने के बाद संतों का काफिला हनुमानगढ़ी की ओर निकल पड़ा। श्रीरामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में संतों की टोली ने हनुमानगढ़ी पहुंचकर हनुमंतलला के दरबार में सवा क्विंटल लड्डू का प्रसाद चढ़ाया।
अधिकारी राजकुमार दास, जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य, महंत मैथिलीरमण शरण, महंत शशिकांत दास, महंत रामभूषण दास कृपालु, महंत मनीष दास, महंत गिरीश दास सहित अन्य संतों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी और हनुमंतलला व श्रीराम लला के चरणों में श्रद्धा निवेदित किया।
राममंदिर निर्माण के साथ-साथ अब राष्ट्रमंदिर के निर्माण की परिकल्पना साकार होगी। भाजपा की जीत संतों की जीत है, लोक कल्याणकारी नीतियां ही भाजपा के जीत का आधार बनी हैं। - महंत कमलनयन दास
भारतीय सनातन परंपरा के मानबिंदुओं की रक्षा करने का परिणाम भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त हुआ है। जनता ने यह संदेश भी दिया है कि जो राष्ट्रवाद की बात करेगा वही देश पर राज करेगा। -जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य
जब-जब इस देश, संस्कृति और राष्ट्र की सुरक्षा की बात आती है भारतीय जनता पार्टी उन मानबिंदुओं पर खरी उतरती है। जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे...जनता ने अपनी भावना दिखा दी। - महंत वैदेही वल्लभ शरण
भाजपा का नारा सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास आज वह चरितार्थ होता दिखा है। जब हर वर्ग के लोगों ने भाजपा की जीत सुनिश्चित की है। यह विजय भव्य राममंदिर के निर्माण का ही फल है।- राजकुमार दास
अयोध्या के विकास के लिए भाजपा की जीत जरूरी थी। अब न सिर्फ रामलला भव्य गर्भगृह में शीघ्र विराजित होंगे बल्कि त्रेतायुग की अयोध्या की परिकल्पना भी तेेजी से मूर्त रूप लेती दिखेगी। -महंत भरत दास

भारतीय जनता पार्टी की जीत सनातन संस्कृति की जीत है। सबका साथ, सबका विश्वास का जो ध्येय भाजपा ने बनाया था उस पर काम भी किया, इसी का परिणाम है कि एतिहासिक जीत मिली है।- महंत रामदास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed